{"_id":"5908771d4f1c1bcb3a44300b","slug":"renault-launches-new-petrol-duster-with-cvt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेनो ने लॉन्च की नई डस्टर पेट्रोल सीवीटी, जानें खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
रेनो ने लॉन्च की नई डस्टर पेट्रोल सीवीटी, जानें खूबियां
Updated Tue, 02 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
रेनो पेट्रोल डस्टर
- फोटो : renault india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर के पेट्रोल रेंज को सीवीटी के साथ उतार दिया है। इस पेट्रोल कार में 1.5 लीटर एच4के पेट्रोल इंजन लगा है। यह गाड़ी आरएक्सई व आरएक्सएल वेरिएंट में पेश की गई है जिसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
विज्ञापन
नई डस्टर सीवीटी में एक्स ट्रॉनिक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा है इसकी कीमत 10 लाख 32 हजार रुपये से शुरू होती है। डस्टर सीवीटी पी,आर, एन, डी जैसे ड्राइव मोड में उपलब्ध है जबकि मैनुअल मोड में इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगा है।
विज्ञापन
इसके लॉन्चिंग के अवसर पर बातचीत करते हुए कंपनी के कंट्री सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने बताया कि, "हम तेजी के साथ अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम अपने लक्ष्य को ऐसे ही हासिल करते रहेंगे। अपनी रणनीति के जरिए हम अपनी इमेज को मजबूत बना रहे हैं। डस्टर लोगों के सपनों की कार है और यहां लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। हमें पूरा भरोसा है कि इसका पेट्रोल व पेट्रोल सीवीटी लोगों को पसंद आएगा।"
इंजन व परफॉर्मेंस
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
1.5 लीटर एच4के इंजन के साथ यह 106 पीएस की शक्ति 5600 आरपीएम पर तथा 142 एनएम का टॉर्क 4000 आरपीएम पर प्रदान करता है। डस्टर एक्स ट्रॉनिक सीवीटी 14.99 किमीप्रली का एआरएआई प्रमाणित माइलेज देता है। मैनुअल ट्रांसमिशन की बात करें तो इसके पावर व टॉर्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इसका माइलेज थोड़ा सा कम होकर 14.19 किमीप्रली का हो गया है। कंपनी की दावा है कि यह अपनी शानदार शक्ति से इस माइलेज को ज्यादा दूर नहीं रहने देती।
आरामदायक फीचर
डस्टर सीवीटी
- इसमें स्टीयरिंग माउंटेड स्टीयरिंग व्हील आरएक्सएल एमट व आरएक्सएस सीवीटी में दिया गया है
- रियर रीडिंग लैंप्स
- गियर शिफ्ट इंडीकेटर मैनुअल में
- ईको मोड दोनों ही वेरिएंट में
- इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर
- आन बोर्ड ट्रिप कम्प्यूटर विद मल्टीफंक्शन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले
- रीयल टाइम फ्यूल कंजमशन
- आउटसाइड एंबिएंट टेंपरेचर
- 4 स्पीकर
- एमपी3, ब्लूटूथ, ऑडियो व टेलिफोनिक कंट्रोल, यूएसबी एंड ऑक्स इन, स्मार्टफोन वाइस रिकग्नीशन
कीमत
आरएक्सई 849575
आरएक्सएल 930215
आरएक्सएस 1032215
नोटः- सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली