फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकप्रिय हैचबैक कार Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार, जल्द हो सकता है लॉन्च

Sun, 17 Feb 2019 01:19 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 17 Feb 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
renault kwid electric version is all set to launch, here is the details
Electric kwid

आॅटोमोबाइल क्षेत्र में आने वाले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों का दस्तक देना सबसे बड़ा बदलाव होगा। यू तो कई कार कंपनियां भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की कवायद शुरू कर चुकी है। फिलहाल इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेनो ने अपनी हैचबैक कार क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन को लगभग तैयार कर लिया है। जिसे हाल ही में चीन की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। 

renault kwid electric version is all set to launch, here is the details
ev

हालांकि कार को लेकर अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन में रियर व्यू कैमरा, टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक एसी आदि जैसे प्रीमियम फीचर्स होने की उम्मीद है। Renault Kwid EV को सबसे पहले चीनी बाजार में पेश करेगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहन काफी लोकप्रिय हैं। चीन के बाद, Renault भारत में इस इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करेगी।

renault kwid electric version is all set to launch, here is the details
Electric Vehicle Charging Station
रेनो इंडिया देश की इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर सरकार की स्पष्टता का इंतजार कर रही है। एक बार भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक स्पष्ट रोड मैप तैयार होने के बाद रेनो क्विड को भारतीय बाजार में पेश करेगी। कंपनी Kwid को डबल चार्जिंग विकल्प के साथ पेश करेगी, जो इसे घरेलू और सार्वजनिक दोनों चार्जर के अनुकूल बनाएगा। बता दें, रेनोे के साथ-साथ मारुति सुजुकी ने पहले ही वैगनआर हैचबैक के इलेक्ट्रिक संस्करण का परीक्षण शुरू कर दिया है और महिंद्रा ने भी घोषणा की है कि वे अपने हाल ही में लॉन्च किए गए कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
renault kwid electric version is all set to launch, here is the details
Tesla electric car

एक अन्य घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स ने पहले से ही टिगोर सेडान का एक ईवी संस्करण बना दिया है। जिसका उपयोग भारत सरकार के ईईएसएल द्वारा किया जाता है। वहीं हुंडई जल्द ही कोना अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। इसके अलावा जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। गलोबल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Leaf क्लीन मोबिलिटी के लिए प्रसिद्व है। निसान इस कार को जल्द भारत मे लांच करेगी।

विज्ञापन
renault kwid electric version is all set to launch, here is the details
electric cars

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 20 साल बाद यानी 2040 में फिर से वह दौर आएगा। जब 55 प्रतिशत कारें इलेक्ट्रिक होंगी। इस समय बाजार में पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री मंद पड़ी है। न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे प्रमुख देशो में भी बिक्री पर काफी असर देखने को मिला है। इसी कारण वाहन निर्माता कंपनियां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में इनोवेशन करने से कतरा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed