{"_id":"5d3080258ebc3e6cd710d762","slug":"railway-locomotive-engine-accidentally-reached-on-old-mumbai-pune-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर ट्रैफिक के बीच दौड़ने लगा रेल इंजन, लोग देख कर हो गए हैरान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सड़क पर ट्रैफिक के बीच दौड़ने लगा रेल इंजन, लोग देख कर हो गए हैरान
Thu, 18 Jul 2019 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Rail Engine on Road
- फोटो : Sakal Times
कई बार सड़क पर आपने कई बार सेना के टैंक या सुखोई-30 को सड़क पर उतरते या उड़ान भरते देखा होगा। लेकिन इसके लिये पहले से ही प्रशासन तैयारियां करता है और ऐसी ड्रिल के दौरान रोड को बंद कर दिया जाता है। लेकिन अगर अचानक ही सड़क पर आपके आगे से रेल का इंजन दौड़ते हुए निकल जाए, तो आप क्या कहेंगे।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हुआ पुणे की एक सड़क पर, जब अचानक ही रेल का इंजन बीच सड़क पर आकर खड़ा हो गया। ये हादसा पुराने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जब रेल का इंजन सड़क पर आकर फंस गया। पुणे में ये हादसा बोपोदी रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जब इंजन का ड्राइवर रेल के इंजन को दूसरे यार्ड पर ले जा रहा था, लेकिन किसी भ्रम के चलते उसने इंजन को सड़क पर उतार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इंजन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोः लोकसत्ता
अभी तक रेलवे की तरफ से घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। जिस वक्त इंजन सड़क पर था, तब सेना के जवान ने चालक को वक्त रहते सचेत कर दिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि चालक नया था पुराना और उसे शायद यार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं रेलवे प्रशासन ने यार्ड के आखिर में सड़क को बंद भी नहीं किया था और न ही किसी तरह का कोई अवरोध लगाया था।
वहीं इंजन के सड़क पर फंस जाने के बाद भी रेलवे की तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए और सड़क पर बेधड़क ट्रैफिक चलता रहा।