फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Price Hike: India's cheapest electric SUV Tata Nexon EV become costlier

जेब पर भारी: महंगी हुई देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें नई कीमतों के बारे में

Mon, 17 May 2021 12:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 May 2021 12:12 PM IST
सार

टाटा नेक्सन ईवी इन दिनों देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने एलान किया था कि नेक्सन ईवी की बिक्री चार हजार यूनिट्स को पार कर गई है...

विज्ञापन
Price Hike: India's cheapest electric SUV Tata Nexon EV become costlier
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

देश में चुनिंदा कंपनियां ही इलेक्ट्रिक कारें बना रही हैं। हालांकि देश में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी है। इस साल अप्रैल महीने के बिक्री के आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार नेक्सन ईवी ही है। वहीं टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में नेक्सन ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन

कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन की कीमतों में 16 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि कंपनी ने इसके बेस वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बेस वैरिएंट की कीमतें वहीं पुरानी रखी गई हैं। वहीं कंपनी ने नेक्सन ईवी के XZ+ और XZ+ LUX की कीमतों में 16 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

कीमत बढ़ जाने के बाद टाटा नेक्सन EV XZ+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.56 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट XZ+ LUX की कीमत 16.56 लाख रुपये हो गई है। वहीं बेस वैरिएंट XM ट्रिम की कीमत 13.99 लाख रुपये ही है। टाटा नेक्सन ईवी इन दिनों देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने एलान किया था कि नेक्सन ईवी की बिक्री चार हजार यूनिट्स को पार कर गई है। वहीं कोरोना काल में भी अप्रैल 2021 में नेक्सन ईवी की 525 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इस सेगमेंट में कुल 749 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ही बिक्री हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon EV में 30.2kwh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में 312 किमी तक की रेंज देती है। हाालंकि ये रेंज कई कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें आपका ड्राइविंग स्टाइल भी शामिल है। सही ड्राइविंग कंडीशंस में आमतौर पर 250 से 300 किसी की रेंज दे देती है। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसे फास्ट चार्जर से एक घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं 15A के साधारण चार्जर से बैटरी को 90 फीसदी तक चार्ज होने में 8.5 घंटे का समय लग जाता है। कंपनी ने इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी दी है, जिससे ड्राइविंग रेंज इंप्रूव होती है।

इस बैटरी के साथ नेक्सन ईवी 129 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देती है। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल/1.6 लाख किमी. तक की वारंटी भी देती है। बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करती है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed