Vespa 150 और Aprilia SR150 भारत के पहले ABS लैस स्कूटर
आॅटो कंपनियां तेजी से सरकार द्वारा जल्द लागू किये जाने वाले नए सुरक्षा नियमों के अनुसार काम कर रही हैं। बता दें, सरकार के नए नियमों के तहत 125-सीसी से ज्यादा पावर इंजन वाले सभी दो-पहिया वाहन में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य होगा। इस नियम को 1 अप्रैल 2019 से लागू किया जाएगा, हालांकि कुछ कंपनियां अपने वाहनों को एबीएस के साथ पेश कर चुकी हैं तो कुछ इस तर्ज पर अभी काम कर रही हैं।
फिलहाल, वेस्पा 150 और अप्रीलिया एसआर 150 को इस नए फीचर के साथ लांच कर दिया गया है। दोनों स्कूटर Piaggio ब्रांड के अन्दर आते हैं। अभी तक मिली जानकरी के मुताबिक कंपनी ने इन्हे इस फीचर से लैस तो कर दिया है लेकिन इनकी लांचिंग को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। नए फीचर के जुड़ने से स्कूटर्स की कीमतों में 5,000 रूपए से 7,000 रूपए तक की बढ़ोतरी होगी।
इंजन क्षमता और ब्रेक
दोनों ही स्कूटर में 125 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो कि 10.4 बीएचपी का पॉवर और 11.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। अभी मौजूद स्कूटर्स में फ्रंट-व्हील पर डिस्क ब्रेक दिया जाता है। वहीं आने वाले स्कूटर में रियर व्हील में भी ड्रम ब्रेक ही मिलेंगे। इसके अलावा स्कूटर्स में सिंगल-चैनल ABS उपलब्ध कराये जायेंगे।
कैसे काम करता है एबीएस
यदि आप ऐसा मानते हैं कि एबीएस बस आपके वाहन के पूरे ब्रेकिंग सिस्टम को दुरुस्त करता है तो आपकी ये जानकारी पूर्ण नहीं है। दरअसल, एबीएस वाहन के पहियों को लॉक होने से बचाता है। हालांकि एक एबीएस सिस्टम से लैस वाहन ब्रेकिंग के दौरान पूरी तरह से रुकने के लिए एक सामान्य वाहन की तुलना में ज्यादा जगह चाहती है, लेकिन एबीएस सिस्टम कार या बाइक के पहियों को वो ग्रीप प्रदान करता है कि वो तयशुदा समय पर आसानी से रूक जाती हैं।
चाहे इसकी कंडीशन कोई भी हो यदि आपके वाहन का पहिया भीगा हो या फिर कुछ भी, एबीएस सिस्टम कार को पहियों के गीला होने के दौरान भी बेहतर ग्रीप प्रदान करता है और उसे एक ड्राय व्हील की ही तरह परफार्म करने के लिए बाध्य करता है। ये सभी जानते हैं कि, भीगे हुए पहियों के लॉक होने की संभावनायें ज्यादा होती हैं।