फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Piaggio aims to increase his two wheeler sale in india

Piaggio ने भारत में दोपहिया वाहन कारोबार बढ़ाने का रखा लक्ष्य

Sun, 24 Feb 2019 03:55 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 24 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Piaggio aims to increase his two wheeler sale in india
Piaggio Vespa GTS 300

इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो इस साल के अंत तक भारत में अपने बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर 350 डीलर करने की योजना बना रही है। मौजदा समय में कंपनी के 250 बिक्री केंद्र हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती है। 

विज्ञापन


पियाजियो व्हकिल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिएगो ग्राफी ने बातचीत के दौरान कहा , " हमारी योजना दोनों घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में भारत में हमारा बिक्री नेटवर्क काफी सीमित है क्योंकि हम यहां आने वाली आखिरी कंपनियों में से है। " 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में बहुत बड़ा क्षेत्र हैं,जहां बिक्री नेटवर्क के लिहाज से कंपनी की मौजूदगी नहीं है। ब्रिकी नेटवर्क के इस विस्तार के जरिए हमारी योजना अपनी मौजूदगी बढ़ाना है ... इस साल के अंत तक हमारी डीलरों की संख्या को बढ़ाकर 350 करने की योजना है। कंपनी देश में वेस्पा और अप्रिलिया ब्रांड की बिक्री करती है। 2017-18 में उसने भारत में 74,704 इकाइयों की बिक्री की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Piaggio aims to increase his two wheeler sale in india
Aprilia RS150

बता दें, Aprilia 125 सीसी से 150 सीसी स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के बाद अब लो बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी अब 150 सीसी की बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। अप्रीलिया अभी तक प्रीमियम कैटेगरी 800 से 100 सीसी की बनाती रही है।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रीलिया की पेरेंट कंपनी पियाजियो व्हीकल्स इंडिया देश के 150 सीसी सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि 125-150 सीसी सेगमेंट में काफी स्पेस है और यह सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अप्रीलिया अपनी पहली प्रीमियम 150सीसी की मोटरसाइकिल अगले 12 से 15 महीने में यानी अगले साल मई में बाजार में लॉन्च कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed