51 हजार की बाइक ले जाओ महज 5999 रुपये में, इस कंपनी ने पेश किया दिवाली ऑफर
दिवाली शुरू होने वाली है। हमेशा की तरह इस बार भी बाजारों में रौनक लगने वाली है। टू-व्हीलर बाजार में अभी से डिस्काउंट और ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। गाहकों की जरूरत के हिसाब से इस बार ज्यादा विकप्ल पेश किये जा रहे हैं। ऐसे में टीवीएस मोटर भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक आसानी से बाइक खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं...
TVS Radeon पर खास खास ऑफर
Radeon की एक्स-शो रूम कीमत 50,820 रुपये है। अगर आप इसे कैश में न खरीद कर आसान EMI पर इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां कंपनी ने एक खास ऑफर पेश किया है। आप महज 5,999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इस बाइक को अपने घर लेकर जा सकते हैं, और बाकी की रकम आप आसान EMI में चुका सकते हैं। लेकीन इस ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आपको TVS मोटर के शो-रूम से संपर्क करना होगा।
TVS Radeon के फीचर्स
TVS Radeon में 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8.3bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर दिए हैं। यह इंजन एक लीटर पेट्रोल में 69.3 किलोटर की माइलेज देता है। बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि यह वही इंजन है जो विक्टर और स्टार सिटी को पावर देता है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और कंपनी का दावा है यह बाइक एक लीटर में 69.3 km की माइलेज देती है। यानी फुल टैंक पर 693 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।