सिर्फ 2000 रुपये देकर ले जाओ हीरो की बाइक या स्कूटर, मिल रही है 5 साल की वारंटी भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय कार या बाइक पर ऑफर्स सिर्फ फेस्टिव सीजन में ही देखने को मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए टू-व्हीलर्स कंपनियां आये दिन नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। इन दिनों हीरो मोटोकॉर्प भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे ही मजेदार ऑफर्स लेकर आई है। आइये जानते हैं..
हीरो HF Deluxe पर ऑफर
हीरो ने HF Deluxe छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। 100 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। बाइक की कीमत 39,999 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इस बाइक को ले जा सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक को खरीदने पर आप 24 कैरेट सोने का सिक्का और एक हेलमेट भी जीत सकते है। इतना ही नहीं Paytm माल से खरीदने पर आपको इस बाइक पर 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।
हीरो Destini 125 पर ऑफर
स्कूटर सेगमेंट में हीरो ने नए Destini 125 को कुछ समय पहले ही उतारा है। इसकी कीमत 55080 रुपये रखी है। अगर आप इस स्कूटर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इसे ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं Paytm माल से खरीदने पर आपको इस स्कूटर पर आपको 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। कंपनी Destini 125 पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। इंजन की बात करें तो Destini 125 में 125cc सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया है। जोकि 8.7 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा i3S सिस्टम दिया है।