फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pay 2000 rupee and take home hero HF Deluxe and Destini 125

सिर्फ 2000 रुपये देकर ले जाओ हीरो की बाइक या स्कूटर, मिल रही है 5 साल की वारंटी भी

Thu, 09 May 2019 02:11 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 09 May 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Pay 2000 rupee and take home hero HF Deluxe and Destini 125
Hero offers

कुछ समय कार या बाइक पर ऑफर्स सिर्फ फेस्टिव सीजन में ही देखने को मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए टू-व्हीलर्स कंपनियां आये दिन नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं।  इन दिनों हीरो मोटोकॉर्प  भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे ही मजेदार ऑफर्स लेकर आई है। आइये जानते हैं..

विज्ञापन

हीरो HF Deluxe पर ऑफर

हीरो ने HF Deluxe छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। 100 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। बाइक की कीमत 39,999 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इस बाइक को ले जा सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक को खरीदने पर आप 24 कैरेट सोने का सिक्का और एक हेलमेट भी जीत सकते है। इतना ही नहीं Paytm माल से खरीदने पर आपको इस बाइक पर 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो Destini 125 पर ऑफर

स्कूटर सेगमेंट में हीरो ने नए Destini 125 को कुछ समय पहले ही उतारा है। इसकी कीमत 55080 रुपये रखी है। अगर आप इस स्कूटर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इसे  ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं Paytm माल से खरीदने पर आपको इस स्कूटर पर आपको 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। कंपनी Destini 125 पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। इंजन की बात करें तो Destini 125 में 125cc सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया है। जोकि 8.7 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा i3S सिस्टम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed