अब Ola की कार किराए पर लेकर खुद चला सकेंगे ग्राहक, लॉन्च हुई नई सर्विस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की बड़ी कैब सर्विस कंपनी Ola अब अपने ग्राहकों के लिए एक खास सर्विस लेकर आई है जो इस समय चर्चा में है, कंपनी ने एक नई Ola Drive कार शेयरिंग सर्विस को लॉन्च किया है जिसमें ग्राहक किराए पर Ola Car लेकर खुद ड्राइव कर सकेंगे। आइये जानते हैं किस शहर के लोग इस सर्विस का फायदा सबसे पहले उठा सकेंगे और क्या-क्या फीचर्स इसमें मिलने वाले हैं...
इस शहर में शुरू होगी सबसे पहले सर्विस
Ola Drive कार शेयरिंग सर्विस को सबसे पहले बेंगलुरु शहर में शुरू किया जायेगा। लेकिन जल्द ही कंपनी इस सर्विस को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे देश के बड़े शहरों में शुरू करेगी। Ola साल 2020 तक करीब 20,000 कारों को इस सर्विस में शामिल करेगी।
कम से कम 2 घंटे के लिए ले सकेंगे किराए पर कार
इस सर्विस के तहत ग्राहक कार को 2 घंटे से लेकर 3 महीने के लिए किराए पर ले सकेंगे। इसके लिए कार के पिकअप और ड्राप के लिए रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल हब भी बनाए जाएंगे, जहां पर ग्राहक सिर्फ 2000 रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट करके कार को किराए पर ले सकेंगे। इस सर्विस के लिए Ola ऐप के ‘ड्राइव’ टैब से कार बुक करनी होगी।
ग्राहकों को होगा फायदा
Ola के मुताबिक सेल्फ ड्राइविंग कार के जरिए ग्राहक अन्य कैब प्रोवाइडर के मुकाबले 30 फीसदी की बचत कर पाएंगे। इतना ही नहीं ग्राहक कार किराए के पैकेज को किलोमीटर, घंटे और फ्यूल इन्क्लूजन के अपने हिसाब से भी डिजाइन कर पाएंगे। खास बात यह कि Ola ग्राहकों को कार से तय की गई दूरी के लिए ही भुगतान करना पड़ेगा।