फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   now you can renew or change the address on your driving licence online in delhi and noida

सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने को लेकर दी ये बड़ी सुविधा, नहीं काटने पड़ेंगे RTO के चक्कर

Sat, 08 Jun 2019 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
now you can renew or change the address on your driving licence online in delhi and noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपके पास किसी और शहर का ड्राइविंग लाइसेंस है, और आप किसी दूसरे शहर या राज्य में रहते हैं, तो लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आपको संबंधित राज्य या शहर जाने की जरूरत नहीं है। अब यह काम आप अपने शहर में ही कर सकते हैं।

विज्ञापन


कुल मिला कर ये कि ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आपको उस शहर में जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने डीएल सारथी नाम से एक नया सॉफ्टवेयर डेवलेप किया है, जिस पर सभी लाइसेंस धारकों का रिकॉर्ड दर्ज है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी राज्य के आरटीओ दफ्तर में बैठा अधिकारी लाइसेंस रिकॉर्ड की जांच कर सकता है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली और नोएडा में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत लाइसेंस रिन्यू कराने या पता बदलने के लिए उस शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली परिवहन विभाग ने इस संबंध में मोटर लाइसेंसिंग अफसर (एमएलओ) को एनओसी नहीं मांगने का आदेश दिया है। लेकिन इसकी शर्त है कि आपके लाइसेंस पर चिप होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर लाइसेस पर चिप नहीं है या कागज पर बना हुआ है, ऐसी सूरत में एनओसी की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि उनका डाटा अभी तक साफ्टवेयर पर अपलोड नहीं हुआ है। इसलिए बिना चिप वाले लाइसेंस पर दर्ज पता बदलवाने और रिन्यू के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना पड़ेगा। 


वहीं नोएडा में भी यह सुविधा शुरू ककर दी गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रह रहे लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं लाइसेंस रिन्यू करने के लिए 400 रुपये शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा और स्थाई पते पर डाक के जरिये आवेदक के घर भेज दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed