हीरो इलेक्ट्रिक बाइक पर शानदार ऑफर, 6000 रुपए में बेचें पुराना स्कूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर सड़कों पर पुराने खटारा हालत में चलते हुए कुछ स्कूटर देखें होंगे। जो काफी पुराने हो चुके हैं और अपनी जर्जर हालत में भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हीरो इलेक्ट्रिक ने पुराने और दुर्लभ पेट्रोल दो पहिया वाहनों के मालिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्विच करने के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत में इस समय कम से कम 5 करोड़ बहुत पुराने और प्रदूषणकारी दोपहियां वाहन मौजूद हैं।
जिनकी अगर कोई कीमत भी लगाता है तो वो स्क्रैप मूल्य पर ही लगाई जाती है। ऐसे वाहनों से इन दिनों प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो रहा है। हीरो ने इन पुराने स्कूटर्स से ग्राहकों को छूटकारा दिलाने के लिए इनकी कीमत 6,000 से ऊपर लेने पर सहमती जताई है। जिसके जरिए वह अपने पुराने वाहन को नए में स्विच कर सकते हैं। जो न केवल चलाने के लिए अधिक किफायती होंगे। बल्कि 3 साल की वारंटी के साथ आएंगे।
Maruti Vitara Brezza के क्यों बढ़ रहे ग्राहक? ये हैं वो 5 कारण
हीरो इलेक्ट्रिक दिल्ली, पुणे, जयपुर, चेन्नई, रोहतक, हैदराबाद, बैंगलोर और लखनऊ सहित 20 से अधिक शहरों में उपभोक्ता से संपर्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत कर रही है। जो फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू किया जा रहा है और इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लाभों और उपयोग को बढ़ावा देना है।
इस प्रचार अभियान के तहत, कंपनी आवासीय परिसरों, बाजारों, मॉल, स्कूलों और कॉलेजों और कॉर्पोरेट संस्थानों तक पहुंचेगी ताकि उपभोक्ताओं के साथ बातचीत की जा सके। हीरो इलेक्ट्रिक के पास पूरे देश में 450 से अधिक टचपॉइंट्स का पैन-इंडिया नेटवर्क है और 300,000 से अधिक खुश ग्राहकों के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांति लाने पर विचार कर रही है।
Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार