Maruti Vitara Brezza बाजार में एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी बन कर उभर रही है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7,67,120 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इस एसयूवी को बाजार में फोर्ड इकोस्पोर्ट के सामने पेश किया गया था। लेकिन लोगों को यह कार इतनी भा गई कि इसने देखते-देखते फोर्ड इकोस्पोर्ट को ही पीछे छोड़ दिया।
बड़ी एसयूवी से लेकर कॉम्पैक्ट (सब -4 मीटर) तक के ग्राहकों की बदलती पसंद मारुति की विटारा ब्रेजा के लिए अच्छी साबित हुई । कभी आपने सोचा है कि हर कोई आज इस कार की बुकिंग क्यों कर रहा है? आइए बताते हैं मारुति विटारा ब्रेजा खरीदने के 5 ठोस कारण......
कीमत
2 of 6
Maruti suzuki Vitara Brezza Alloy wheels
मारुति विटारा ब्रेजा को खरीदने का सबसे बड़ा कारण इसकी किफायती कीमत है। जहाँ खरीदार आमतौर पर एक हैचबैक पर विचार करते हैं। एक बार जब वो ब्रेजा में बैठकर इसकी कीमत के बारे में जानते हैं तो अपना प्लान झट से बदल लेते हैं। और वापस से अपनी पसंदीदा हैचबैक खरीदने के बारे में न सोचकर ब्रेजा पर ही रूक जाते हैं। ब्रेजा के VDi मॉडल की कीमत INR 8,19,120 है, इस सेगमेंट के ग्राहक आसानी से ब्रेजा को देखकर किसी अन्य कार से संतुष्ट नहीं हो पाते है।
दमदार लुक्स
मारुति की ज्यादातर गाड़ियां लुक्स में लाजवाब हैं इसका एक अच्छा उदाहरण सियाज भी है। विटारा ब्रेजा का लुक भी इसका एक मजबूत बिंदु है। ब्रेजा फ्रंट में लगी ग्रिल , अलॉय व्हील, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन के साथ काफी लाजवाब लगती है।
Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार
सेफ्टी फीचर्स
विटारा ब्रेजा के सभी वेरिएंट में रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ISOFIX (चाइल्ड सीट रेस्ट्रेंट सिस्टम), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं। ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में भी शानदार प्रर्दशन किया। जिसके चलते कंपनी ने कार को 4 स्टार रेटिंग दी है।
खुला इंटीरियर
5 of 6
Maruti Suzuki Vitara Brezza
कार के केबिन में 5 यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। सभी के लिए अच्छा हेडरूम, लेगरूम और शोल्डर रूम मिलता है जो यात्रियों को लंबी सवारी के दौरान थकान नहीं होने देता है। इसके अलावा ब्रेजा में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, पुश-स्टार्ट बटन आदि सुविधाएं मिलती हैं।
भारत का सबसे खूबसूरत Lambretta Scooter, जिसे तैयार करने में लगे 14 महीने