Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेडान गाड़ियों की बिक्री में होंडा की कार ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर जगह बनाई है। जनवरी 2019 में होंडा सिटी ( Honda City ) ने अपनी दो प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी सियाज ( Maruti Suzuki Ciaz )और हुंडई वरना ( Hyundai Verna )को मात दे दी है। एक लंबे समय बाद होंडा ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके साथ होंडा अमेज ( Honda Amaze ),डब्ल्यूआर-वी ( Wr-v ) और सीआर-वी ( Cr-v ) की अधिक बिक्री ने होंडा को जनवरी 2019 में चौथी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बनाया। जिस पर पहले टाटा मोटर्स काबिज थी।
जनवरी 2019 में होंडा सिटी ने कुल 4,855 यूनिट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हुंडई वरना जनवरी में 3,216 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। नंबर 3 पर मारुति सियाज ने 2,934 यूनिट्स के साथ कब्जा किया। वहीं 844 इकाइयों के साथ बेस्ट सेलिंग सेडान की सूची में 4 और 5 नंबर स्कोडा रैपिड कायम रही। फॉक्सवैगन वेंटो ने भी 562 इकाइयों के साथ इस सूची में जगह बनाई ।
Honda City सेडान सन् 1998 में भारत में लॉन्च हुई थी, अपने सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद पिछले 20 सालों से यह कार देश में खरीदारों के बीच एक पसंदीदा कॉम्पैक्ट सेडान है। यह 2017 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान कार थी। लेकिन 2018 में सियाज ने इस खिताब को हासिल किया था। इतने वर्षों के बाद भी बिक्री में शीर्ष पर अपनी पकड़ बनाए रखना एक बड़ी बात है।
होंडा सिटी के SV, V, VX and ZX वेरिएंट में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। जिसकी कीमत 9.9 लाख रुपये से शुरू होती है। बता दें, भारत में जल्द होंडा सिटी की पांचवी जनरेशन पर काम कर रही है। जिसके इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरूआत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।