फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Now Helmet With Anti Bacteria Features And Prevents hair loss

इस हेलमेट को लगाएंगे तो नहीं झड़ेंगे बाल

Thu, 18 May 2017 04:13 PM IST
Updated Thu, 18 May 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
Now Helmet With Anti Bacteria Features And Prevents hair loss

बहुत से लोगों को हेलमेट की एलर्जी होती है और उसे लगाने से उनके बालों में खुजली होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्टीलबर्ड ने महज 1329 रुपये में एक ऐसा हेलमेट लॉन्च किया है जिसे लगाने से न सिर्फ आपके बाल पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। कंपनी का दावा है कि इस हेलमेट के लगाने से बाल नहीं झड़ते जबकि बाजार में मौजूदा हेलमेट ऐसे हैं जो पसीने के वजह से काफी अनहाइजेनिक हो जाते हैं और उसके बैक्टीरिया के कारण बालों को बहुत नुकसान होता है। सबसे ज्यादा नुकसान बालों को हेलमेट के वजह से इसलिए होता है क्योंकि बार-बार पसीने के कारण इसमें वैक्‍टीरिया जम जाते हैं और यह बदबू भी करता है। बहुत से लोग अपना हेलमेट दूसरों से भी साझा करते हैं और यह और भी अधिक नुकसानदायक होता है। 

विज्ञापन


साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए स्टीलबर्ड ने एक ऐसा हेलमेट निकाला जो न सिर्फ कंपनी के ब्रांड इमेज को कायम रखता है बल्कि यह राइडर्स को हाईजीन भी प्रदान करता है। हाइजीन के साथ-साथ इस हेलमेट का प्रयोग भी आसान है तथा यह सस्ता होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है। इस हेलमेट के डिजाइन में राइडर्स के सुरक्षा के साथ हाईजीन को प्राथमिकता दी गई है। हार्डकोर राइडर लंबे समय के लिए राइड करते हैं और इस गर्मी के सीजन में पसीना बहुत होता है इसलिए इसमें जो फैब्रिक प्रयोग किया गया वह पसीने को राइडिंग के दौरान पूरी तरह से सोखता रहता है और राइडर को फ्रेश रखता है। 
विज्ञापन

 

इसके फैब्रिक को निकालकर आसानी से धो सकते हैं

Now Helmet With Anti Bacteria Features And Prevents hair loss

यह फैब्रिक एंटी एलर्जिक, एंटी बैक्टीरिया, एंटी ओडोर है और इसे कई मानकों पर जांचा और परखा गया है। इसमें लगे फैब्रिक को आप आसानी से निकालकर धो सकते हैं और दोबारा इसमें फिट कर सकते हैं। ये हेलमेट देखने में बेहद आकर्षक हैं और ऑटो इंथ्यूजियास्ट को ये काफी पसंद आ सकते हैं। अगर आप हेलमेट सिर्फ इसलिए नहीं लगाते थे कि उससे सिर में इंफेक्‍शन होने का खतरा है तो अब वह डर चला गया है। यह हेलमेट पूरी तरह से वैक्टीरिया फ्री है। भारत में पहली बार इस तरह के हेलमेट को कंपनी ने लॉन्च किया है। 

इन हेलमेटों के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ग्लोबल ग्रुप हेड सेल्स एंड मार्केटिंग शैलेंद्र जैन ने बताया कि हमने इन हेलमेटों को डैशिंग(नॉन पेंटेड), ग्लोसी (पेंटेड), हंक(डेकल्स के साथ) और ऑल्टिस(डेकल्स के साथ) का नाम दिया है। इनकी कीमत क्रमशः 1329, 1489, 1739 और 1669 रुपये रखी है। गर्म वातावरण में ये हेलमेट राइडर्स के बेहद अनुकूल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed