फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nitin gadkari lok sabha vehicle scrappage policy india 2021 know important details

नई वाहन कबाड़ नीति: नितिन गडकरी ने संसद में क्या घोषणा की, यहां जानें महत्वपूर्ण बातें

Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं होने का मतलब 15 साल की उम्र वाले व्यावसायिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) के पंजीकरण का खुद-ब-खुद रद्द हो जाना है। 

विज्ञापन
nitin gadkari lok sabha vehicle scrappage policy india 2021 know important details
Delhi traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में देश की बहुप्रतीक्षित नई वाहन कबाड़ नीति (न्यू व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) के डिटेल्स का एलान किया। यहां हम आपको इस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानना चाहिए। 
विज्ञापन

  • गडकरी ने कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट के नहीं होने का मतलब 15 साल की उम्र वाले व्यावसायिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) के पंजीकरण का खुद-ब-खुद रद्द हो जाना है। 
  • एक निजी वाहन का पंजीकरण 20 वर्षों के लिए होगा, जिसमें नवीनीकरण (रिन्युअल) के लिए फिटनेस के प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • गडकरी ने कहा कि सरकार की योजना है कि पुराने वाहनों के मालिकों को पंजीकृत स्क्रैप केंद्रों के जरिए स्क्रैप करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
  • नई वाहन कबाड़ नीति से प्रदूषण कम करने, पंजीकृत स्क्रैपिंग केंद्रों के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने और नए वाहनों की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

  • गडकरी ने कहा कि स्क्रैपिंग नीति से लगभग 10,000 करोड़ का नया निवेश होगा और 35,000 रोजगार पैदा होंगे।
  • स्क्रैप सेंटर द्वारा पुराने वाहन के लिए दिए जाने वाले प्रोत्साहन में स्क्रैप वैल्यू है, जो कि नए वाहन की कीमत का 4 से 6 फीसदी होने की उम्मीद है। इसके अलावा नए निजी वाहनों के लिए 25 फीसदी तक और नए वाणिज्यिक वाहनों के लिए 15 फीसदी तक की संभावित रोड-टैक्स में छूट मिलेगा। और स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट होने पर 5 फीसदी की संभावित छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed