फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan micra and micra active come with updated features

निसान की माइक्रा और माइक्रा एक्टिव का अपडेटेड मॉडल लॉन्च

Thu, 09 Aug 2018 12:29 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Nissan micra and micra active  come with updated features
micra

निसान की माइक्रा और माइक्रा एक्टिव हैचबैक को नए फीचर्स के साथ कंपनी ने अपडेट कर दिया है। हालांकि कई ऐसे फीचर्स है जो दोनों कारों में एक जैसे ही हैं। दोनों कारों में सबसे बड़ा परिर्वतन इनके सेफ्टी फीचर्स को लेकर किया गया है। निसान माइक्रा और माइक्रा एक्टिव हैचबैक के अपडेटेड वर्जन में डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है।

विज्ञापन


कीमत की बात करें तो माइक्रा एक्सएल सीवीटी (XL CVT) की शुरुआती कीमत 6.19 लाख रुपये तथा डीजल (XL) कंफर्ट की  कीमत 7.60 लाख रुपये रखी गई है। नई निसान माइक्रा के इंटीरियर में 6.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी फ्रंट डिजाइन में भी टर्न ओआरवीएम (ORVM) को छोड़कर कोई खास अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अपडेटेड निसान माइक्रा में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स आदि दिए गए हैं। वहीं निसान माइक्रा एक्टिव हैचबैक में भी डुअल एयरबैक्स स्टैडर्ड रखे गए हैं, लेकिन एबीएस सिर्फ टॉप वेरिएंट एक्सवी ट्रिम में ही है। माइक्रा एक्टिव हैचबैक में 6.2 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निसान माइक्रा में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 76 बीएचपी की पॉवर और 104एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 63 बीएचपी की पॉवर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइक्रा में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ सीवीटी यूनिट का विकल्प दिया गया है।

 

माइक्रा एक्टिव में भी वही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है लेकिन ये कम पावर जनरेट करता है। 1.2 लीटर का यह पेट्रोल इंजन 67 बीएचपी की पॉवर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकियह इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। भारत में निसान माइक्रा इस अपडेटेड वर्जन के साथ अपने प्रतिद्वंदियों जैसे टाटा टियागो और होंडा ब्रायो की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed