{"_id":"5dd1d5168ebc3e54d805ffe6","slug":"nissan-brought-back-four-lakh-cars-after-finding-fault-in-break-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान की कारों में आई बड़ी खामी, कंपनी ने वापस मंगाई चार लाख गाड़ियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
निसान की कारों में आई बड़ी खामी, कंपनी ने वापस मंगाई चार लाख गाड़ियां
Mon, 18 Nov 2019 04:47 AM IST
गौरव पाण्डेय
ऑटे डेस्क, अमर उजाला
ऑटे डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Nov 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी निसान मोटर लिमिटेड ने ब्रेक सिस्टम में खामी पाए जाने के बाद अमेरिका में करीब चार लाख कारों को वापस मंगा लिया है। निसान ने बताया कि इंटरनल सर्किट बोर्ड में लीकेज की वजह से कार चालक के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
अगर इसे नजर अंदाज किया गया तो आग भी लग सकती है। लिहाजा कंपनी 3,94,025 कारों को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा रही है। वापस मंगाई जा रही कारों में मैक्सिमा सेडॉन 2016-2018 के बीच, इंफिनिटी क्यूएक्स-60 2017-2019 तक और मुरानो एसयूवी 2015-2018 तक शामिल हैं।
विज्ञापन