फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   New Mercedes AMG GLE 53 Coupe launched in India, catches 100 kmph in just 5.3 seconds

नई Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में हुई लॉन्च, महज 5.3 सेकंड्स में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
New Mercedes AMG GLE 53 Coupe launched in India, catches 100 kmph in just 5.3 seconds
2020 Mercedes-AMG GLE 53 Coupe - फोटो : Mercedes

Mercedes-Benz ने अपनी सेकेंड-जनरेशन वाली GLE 53 AMG Coupe को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई 2020 Mercedes-AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। भारतीय बाजार में यह कार GLE 43 AMG Coupe की जगह लेगी। इस कार में माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और यह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। कंपनी ने अपनी इस नई कूपे की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला BMW X6 M और Porsche Cayenne Coupe से होगा।

विज्ञापन

परफॉर्मेंस

नई कूपे में पावर के लिए 3.0-लीटर का ट्विन टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 435 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड AMG स्पीड शिफ्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 48-वॉल्ट माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसमें 22 bhp और 250 Nm का अतिरिक्त पावर आउटपुट मिलता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार

यह एसयूवी महज 5.3 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है।

विज्ञापन

लुक और डायमेंशन

डायमेंशन की बात करें तो नई GLE 53 AMG कूप पहले के मुकाबले 39 मिलीमीटर लंबी और 7 मिलीमीटर चौड़ी हो गई है। पुराने जनरेशन के मॉडल की तुलना में इसका व्हीलबेस 20 मिलीमीटर बढ़ गया है, जबकि कूप से प्रेरित इसका रूफलाइन GLE के स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले इसे 60 मिलीमीटर छोटा बनाता है। GLE 53 AMG कूपे कई मायनों में GLE albeit जैसा ही दिखता है, जिनमें 15-स्लैट पैनामेरिकाना ग्रिल, एक स्टेटर विंडस्क्रीन और एक रेकड रियर विंडो शामिल है। इस परफॉर्मेंस बेस्ड कूप-एसयूवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स को चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, लुक की बात करें तो इसमें बड़े एयर इंटेक्स, साइड स्कर्ट्स, रैपराउंड एलईडी टेललाइट्स और क्वाड एग्जॉस्ट के साथ एक नया बम्पर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed