फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   new facelift version of ecosport spotted during testing in india

ये तस्वीर कहती है कि आने को है ईकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट

Wed, 10 May 2017 02:50 PM IST
Updated Wed, 10 May 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
new facelift version of ecosport spotted during testing in india

फोर्ड फिगो की सफलता के बाद जिस कार ने फोर्ड को सबसे ज्यादा सहारा दिया वो है ईकोस्पोर्ट। डस्टर, टेरानो व क्रेटा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती ईकोस्पोर्ट की लोकप्रियता लोगों के सिर चढ़कर बोली। इसकी डिजाइन के लोग इस कदर कायल हुए कि शुरुआत में इसको खरीदने के लिए लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा। लेकिन अब फोर्ड इसके चेहरे में कुछ बदलाव कर रही है और इसका फेसलिफ्ट अगले साल तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फोर्ड के इस नए फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः ये हैं वो कारें जिनके दीवाने हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
विज्ञापन


नई ईकोस्पोर्ट में कंपनी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर रही है इसकी स्पाई तस्वीरों से यह बात साफ पता चलती है।  ईकोस्पोर्ट दूसरे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च होने जा रही है। इस नए फेसलिफ्ट को लॉस एंजलिस शो में पिछले साल प्रदर्शित किया गया था। इसके सामने की स्टाइलिंग में काफी बदलाव दिख रहे हैं। अब इसका ग्रिल सिंगल पीस का हो गया है जबकि मौजूदा मॉडल में यह दो टुकड़े में बंटा हुआ है। इसके फॉग हेडलैंप को नया डिजाइन दिया गया है और इसका बंपर भी नया है। इसकी नई स्‍टाइल को देखकर ऐसा लगता है जैसे अब यह फोर्ड कूगा जैसी दिखने लगी है। यह फोर्ड की एसयूवी है जिसे कंपनी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में बेचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः फोक्सवैगन टिगुआन के वरिएंट लॉन्चिंग से पहले हुए लीक

इसके अलावा कई सारे फीचर पहले जैसे ही हैं जैसे कि एलॉय व्हील, साइड का डिजाइन एलीमेंट, टेलगेट पर लगा रियर व्हील आदि। पर उम्मीद की जा रही है कि इसका सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में नजर आएगा। इसमें वही पुराना 1 लीटर ईकोबूस्‍ट पेट्रोल इंजन व 1.5 लीटर डीजल इंजन लगा रहेगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टीयूवी 300, विटारा ब्रेजा जैसी गाड़ियों से होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed