फोक्सवैगन टिगुआन के वरिएंट लॉन्चिंग से पहले हुए लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोक्सवैगन अपनी नई एसयूवी की लॉन्चिंग की तैयारी में पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। टिगुआन को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस गाड़ी का प्रोडक्शन पहले ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद प्लांट में शुरू हो चुका है। मौजूदा समय की बात करें तो कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल जीटीआई के जरिए अपनी मजबूती दिखा रही है जबकि इसके अलावा जो अंतर होगा उसे वह अपनी इस प्रीमियम एसयूवी के जरिए पूरा करेगी। मौजूदा समय में पूरे देश में एसयूवी गाड़ियों की लहर दौड़ रही है और फोक्सवैगन भी इस अवसर को पूरी तरह से भुनाना चाहती है।
इसे भी पढ़ेंः भल्लालदेव का ये रथ होर्स नहीं होर्स पावर से दौड़ रहा था
इस तस्वीर से पता चलता है कि इस एसयूवी में इंफोटेनमेंट और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। फोक्सवैगन इस बार इस गाड़ी में कोई ट्रेंडलाइन वेरिएंट नहीं देना जा रही है। टिगुआन बाजार में महज दो वेरिएंट कंफर्टलाइन और टॉप मॉडल हाईलाइन में ग्राहकों को मिलेगी। कंफर्ट लाइन वेरिएंट में 17 इंच एलॉस व्हील, बॉडी कलर बंपर, एलईडी हेडलैंम्प्स और डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल हीटेड फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर जैसे फीचर ग्राहकों को दिए जाएंगे। सुरक्षा की बात करें तो इसमें सामने व पीछे डिस्क ब्रेक, एबीएस, ईएससी और फ्रंट एयरबैग, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, रेन सेंसर्स भी दोनों मॉडलों में स्टैंडर्ड होंगे।
इसे भी पढ़ेंः क्रेटा व एक्सयूवी की कीमत वाली मोटरसाइकिल ला रही है अप्रीलिया
हाईलाइन वेरिएंट 18 इंच एलॉय, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट, पैनोरेमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड फ्रंट स्कफ प्लेट्स, ईजी ओपन टेलगेट विद क्लोजिंग फंक्शन और सुरक्षा के अन्य फीचर जैसे कि सेल्फ सीलिंग टायर और रिवर्स पार्किंग असिस्ट अतिरिक्त फीचर के तौर पर मिलेंगे।
इसे भी पढ़ेंः 2020 के बाद नहीं बिकेगी हुंडई ईयॉन
लॉन्चिंग के समय फोक्सवैगन सिर्फ एक इंजन का विकल्प इन दोनों कारों में देगी और वह होगा 2 लीटर डीजल इंजन जो कि 143 एचपी की शक्ति देता है। इस इंजन को अपना सहयोग देगा 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटो गियरबॉक्स व ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी स्टैंडर्ड होगा। यह गाड़ी पांच सीटों के साथ आएगी। सबसे पहले फोक्सवैगन ने इस एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2016 में प्रदर्शित किया था।