फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   modi government promoting ethanol know its profits

अब पेट्रोल से नहीं गन्ने के रस से चलेंगी गाड़ियां, ऐसे होगी पैसों की बचत

Mon, 22 Jul 2019 07:07 AM IST
सोनू शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
modi government promoting ethanol know its profits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
इथेनॉल गरीब किसानों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। इथेनॉल के फायदे और उपयोग जानकर मोदी सरकार ने भी इसका लोहा माना है और इसके उत्पादन पर जोर देने को कहा है। दरअसल,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में ही एक बाइक को लॅान्च किया जो पेट्रोल से नहीं बल्कि इथेनॉल से चलती है। 
विज्ञापन


जानिए इथेनॉल के क्या-क्या हैं फायदे और कैसे बदल देगा गरीब किसानों की जिंदगी
  • इथेनॉल करीब 50 से 55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि, ये पेट्रोल के मुकाबले कम माइलेज देगा,लेकिन फिर भी अच्छी-खासी बचत होगी।
  • इथेनॉल गन्ने से बनाया जाता है और इसे भारत में कहीं भी बनाया जा सकता है। यानी भारत को इथेनॉल के लिए किसी अन्य देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। 
  • विज्ञापन
  •  इथेनॉल से भारत के किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा। दरअसल इथेनॉल गन्ने से बनता है। इसे चीनी मीलों या उन जगहों पर बनाया जाएगा, जहां गन्ने की खेती ज्यादा होती है। यानी पेट्रोल से जहां फायदा बड़ी तेल कंपनियों  को होता है, तो वहीं, इथेनॉल के इस्तेमाल से भारत के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इथेनॉल के इस्तेमाल से भारत का पैसा बचेगा और किसानों को भी फायदा होगा जबकि पेट्रोल बिक्री से आने वाले पैसे बड़ी कंपनियों और खाड़ी देशों के खाते में जाता है।
  • इथेनॉल पर्यावरण के लिए बहुत अनुकूल है। इससे चलने वाली गाड़ी में पेट्रोल के मुकाबले प्रदूषण न के बराबर होता है। 
  • गाड़ी की इंजन जल्द गर्म नहीं होती है। इथेनॉल में अल्कोहल जल्दी उड़ जाता है, जिसके चलते इंजन जल्द गर्म नहीं होती है। यानी इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम गर्म होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed