{"_id":"58d8ed0d4f1c1b477763dc52","slug":"minoru-kato-be-appointed-as-hmsi-s-new-president-ceo-hmsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनोरू काटो बने एचएमएसआई के नए सीईओ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मिनोरू काटो बने एचएमएसआई के नए सीईओ
Updated Mon, 27 Mar 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
हौंडा नवी
- फोटो : Honda2Wheelers India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक बड़ी घोषणा के तहत टॉप मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है। मिनोरू काटो 1 अप्रैल 2017 से होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड के नए प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ होंगे। छह सालों तक होंडा के टू-व्हीलर ऑपरेशन्स का नेतृत्व करने के बाद होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड के मौजूदा प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ श्री कीटा मुरामात्सु अब अमेरिकन होण्डा कम्पनी, इंक में एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट की नई भूमिका संभालेंगे।
विज्ञापन
1965 में जन्में काटो ने 1988 में सैटामा प्लान्ट में ऑटोमोबाइल ऑपरेशन्स के प्रोडक्शन कन्ट्रोल डिविज़न में जापान में अपने कैरियर की शुरूआत की। 1994 से 1998 के के बीच वे जापान मुख्यालय में मोटरसाइकल ऑपरेशन्स में रहे, जहां वे प्लानिंग एवं डोमेस्टिक सेल्स में सक्रिय थे। 2001 में मिनोरू काटो ने होण्डा थाईलैण्ड में मैनेजर का कार्यभाल संभाला। चार साल बाद होण्डा इंडोनेशिया में उन्हें इसी उत्तरदायित्व के साथ अधिक अनुभव पाने का मौका मिला। 2007 में वे मोटरसाइकल ऑपरेशन्स के बिजनेस प्लानिंग डिविज़न (जापान) लौट आए।
विज्ञापन
अक्टूबर 2011 में वे होण्डा मोटर यूरोप कम्पनी लिमिटेड के सीईओ के रूप में यूके चले गए और अभी हाल ही में श्री मिनोरू काटो ने 1 अप्रैल 2014 से होण्डा वियतनाम कम्पनी लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला था। होण्डा में 29 सालों के अनुभव के साथ श्री काटो यूरोप, जापान और दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रोडक्शन कन्ट्रोल से लेकर मोटर साइकल प्लानिंग, सेल्स में विशेषज्ञता हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन