फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG One: जल्द आ रही है एमजी की नई दमदार एसयूवी, Creta को देगी टक्कर, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Fri, 23 Jul 2021 03:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
mg one suv teased ahead og global debut on 30 July mg new suv 2021
MG One SUV - फोटो : MG
MG Motor ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर एलान किया कि उसकी आनेवाली नई 5-सीटर एसयूवी MG ONE (एमजी वन) का 30 जुलाई, 2021 को ग्लोबल डेब्यू होगा। डेब्यू से पहले, MG ने नई एसयूवी की कुछ ताजा टीजर तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में एसयूवी की एक झलक मिलती है। हालांकि इन तस्वीरों से ब्रांड के लेटेस्ट डिजाइन और टेक्नोलॉजी क्षमता का पता चलता है। 


MG ONE SUV की तस्वीरें चीन में पहले ही लीक हो चुकी हैं। और ये स्पष्ट तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर प्रसारित हो चुकी हैं। नई एसयूवी ब्रांड के नए सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो कि एक ऑल-इन-वन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है। यह एक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को भी सपोर्ट करता है जिस पर MG खासतौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे पावरफुल चिप टेक, एक्टिव डिजिटल इको सिस्टम, एडवांस्ड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और हार्ड-कोर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है। 
 
mg one suv teased ahead og global debut on 30 July mg new suv 2021
MG One SUV - फोटो : MG
लुक और डिजाइन
लेटेस्ट टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि फाइनल प्रॉडक्शन-स्पेक MG One का एक्सटीरियर डिजाइन काफी अलग होगा। यह पहले सामने आई स्पाय तस्वीरों में दिख रही आकार से काफी अलग होगा। इसके अलावा, मॉडल के अहम एक्सटीरियर हाइलाइट्स में चटकीला कलर ऑप्शन और थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट के साथ चौड़ी, स्पोर्टी दिखने वाली फ्रंट मेन ग्रिल शामिल है। जहां तक इसकी साइज का सवाल है, एमजी वन की साइज भारत में आनेवाले वर्जन Astor के जैसी होने की संभावना है।
mg one suv teased ahead og global debut on 30 July mg new suv 2021
MG One SUV - फोटो : MG
इंजन और पावर
हालांकि इसके इंजन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 30 जुलाई, 2021 को होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 178 bhp का पावर और 250 से 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MG ONE एसयूवी की लंबाई 4,579 mm, चौड़ाई 1,866 mm और ऊंचाई 1,609 mm है। MG ONE एसयूवी 2,670mm का व्हीलबेस मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mg one suv teased ahead og global debut on 30 July mg new suv 2021
MG One SUV - फोटो : MG
फीचर्स और मुकाबला
एमजी अपनी नई 5-सीटर एसयूवी में कई फीचर्स दे सकती है। उम्मीद है कि इसमें बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Jeep Compass जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed