फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs IND: आखिरी वनडे में कई बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 23 Jul 2021 09:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Jul 2021 09:53 AM IST
सार

टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर लिया है तब ऐसे में तीसरे और आखिरी वनडे में कई बदलाव की उम्मीद है।

विज्ञापन
SL vs IND, 3rd ODI: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
श्रीलंका बनाम भारत - फोटो : amar ujala graphics

शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय  टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इन दोनों ही मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। अब जब मेहमान टीम ने सीरीज अपने नाम कर लिया है तब ऐसे में तीसरे और आखिरी वनडे में कई बदलाव की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश।

SL vs IND, 3rd ODI: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
शिखर धवन - फोटो : social media

सलामी बल्लेबाज
कप्तान शिखर धवन एक बार फिर से पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शॉ ने सीरीज में  शुरुआत अच्छी की है लेकिन वह अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, ऐसे में टीम उन्हें एक मौका और दे सकती है। 

SL vs IND, 3rd ODI: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter@BCCI

मध्यक्रम/विकेटकीपर:
मिडिल आर्डर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा है। ऐसे में आखिरी मैच में मनीष पांडे बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन या नितीश राणा को मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SL vs IND, 3rd ODI: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter

ऑलराउंडर्स:
हार्दिक पांड्या सीरीज में अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं, हालांकि उनके भाई क्रुणाल ने दोनों मैचों में गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट पांड्या ब्रदर्स को फिर मौका दे सकते हैं।   

विज्ञापन
SL vs IND, 3rd ODI: Predicted and Probable playing XI of Indian cricket team
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार दूसरे वनडे में लय में नजर आए, उनके अलावा दीपक चाहर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल के लिए सीरीज अभी तक अच्छी रही है लेकिन कुलदीप यादव दूसरे मैच में विकेट चटकाने में नाकाम रहे। ऐसे में आखिरी वनडे में टीम ने कुछ बदलाव किया तो युजवेंद्र चहल की जगह पर राहुल चाहर को मौका मिल सकता है जबकि टीम कुलदीप को कुछ और मौके देना चाहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed