MG Gloster भारत में 8 अक्तूबर को होगी लॉन्च, जानें आपके लिए क्या होगा इसमें खास
MG Gloster एसयूवी भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने इसकी लॉन्च की तारीख पर से पर्दा हटा दिया है। देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार भारतीय बाजार में 8 अक्तूबर 2020 को लॉन्च होगी। बता दें कि कंपनी ने इसे 24 सितंबर को भारत में पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने उस समय इसकी कीमतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी।
MG Gloster भारत में एमजी मोटर की तीसरी कार होगी। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (जेडएस ईवी) को लॉन्च किया था।
MG Gloster की प्री-बुकिंग पहली ही शुरू हो गई है, जहां ग्राहक एमजी मोटर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर इस कार को एक लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय बाजार में कंपनी इसे 32 लाख से 40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
MG Gloster: परफॉर्मेंस
MG Gloster के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 218 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।
MG Gloster: फीचर्स
MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इस एयसूवी में कंपनी के iSmart 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर को ब्राउन लेदर से रैप्ड किया गया है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है।