फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MG Gloster will be launched in India on 8 October 2020, know the likely price and specifications

MG Gloster भारत में 8 अक्तूबर को होगी लॉन्च, जानें आपके लिए क्या होगा इसमें खास

Wed, 07 Oct 2020 01:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 07 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
MG Gloster will be launched in India on 8 October 2020, know the likely price and specifications
MG Gloster - फोटो : MG Motor India

MG Gloster एसयूवी भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने इसकी लॉन्च की तारीख पर से पर्दा हटा दिया है। देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार भारतीय बाजार में 8 अक्तूबर 2020 को लॉन्च होगी। बता दें कि कंपनी ने इसे 24 सितंबर को भारत में पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने उस समय इसकी कीमतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन


MG Gloster भारत में एमजी मोटर की तीसरी कार होगी। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (जेडएस ईवी) को लॉन्च किया था। 
विज्ञापन


MG Gloster की प्री-बुकिंग पहली ही शुरू हो गई है, जहां ग्राहक एमजी मोटर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर इस कार को एक लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय बाजार में कंपनी इसे 32 लाख से 40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MG Gloster: परफॉर्मेंस

MG Gloster के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 218 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।

MG Gloster: फीचर्स

MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इस एयसूवी में कंपनी के iSmart 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर को ब्राउन लेदर से रैप्ड किया गया है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। 

MG Gloster: स्पेसिफिकेशन्स

MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed