ग्राहकों के आगे 'हारी' मंदी, एक दिन में डिलीवर हुई 200 से ज्यादा लग्जरी कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने इस फेस्टिव सीजन के दौरान एक ही में 200 कारों की डिलीवरी दे कर एक रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को कंपनी ने बताया कि दशहरे और नवरात्रि के दिन मुंबई में 125 और गुजरात में 74 कारों की डिलीवरी की है।
ग्राहकों ने दिखाया काफी अच्छा उत्साह
इस मौके पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी-सीईओ मार्टिन श्वेंक ने बताया कि नवरात्रि और दशहरे पर मुंबई, गुजरात और कुछ दूसरे बाजारों में हमारे ग्राहकों ने काफी अच्छा उत्साह दिखाया और यही उत्साह पिछले साल भी था जोकि हमारे लिए बेहद सकारात्मक है।
इन कारों की हई बिक्री
कंपनी के मुताबिक जिन कारों की डिलीवरी की थी उनमें C-क्लास , E-क्लास सेडान और GLC और GLE जैसी गाड़ियां शामिल थीं। कंपनी के मुताबिक चालू तिमाही बेहतर रही। अब कंपनी की योजना नए मॉडल लॉन्च करने की होगी।
फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद
मर्सिडीज बेंज के अलावा अन्य कार कंपनियों की भी उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में ऑटो सेक्टर मंदी की चपेट से बाहर निकल आएगा, नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट ग्राहकों को शो-रूम में लेकर आने का काम जरूर करेंगे। इस बार दिवाली 27, अक्टूबर की है और ऐसे में पूरे महीने लोग खरीदारी करेंगे। धतेरस वाले दिन इस बार बिक्री की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।