फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Wagon R and Tata Tiago rival hyundai santro price increased by Rs 25,000

महंगी हुई Hyundai Santro, फिर भी टियागो और वैगन आर से है सस्ती

Fri, 19 Jul 2019 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Jul 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Maruti Wagon R and Tata Tiago rival hyundai santro price increased by Rs 25,000
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI

देश की नंबर दो कार कंपनी ह्यूंदै ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार सैंट्रो की कीमतों में बढ़ोतरी की है। काफी लंबे वक्त बाद ह्यूंदै ने पिछले साल के आखिर में अपनी इस कार को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने सैंट्रो के D-Lite वेरियंट को 3.9 लाख में उतारा था।

विज्ञापन

बेस वर्जन D-Lite बंद

वहीं कंपनी ने गुपचुप ही सैंट्रो के सभी वेरियंट्स को अपडेट किया और सैंट्रो के इरा एग्जीक्यूटिव वर्जन को लॉन्च करके पुराने बेस वर्जन D-Lite को बंद कर दिया है। अपडेट के बाद सैंट्रो की शुरुआती कीमत 4.15 लाख रुपये होगी। वहीं पुराने बेस वर्जन के मुकाबले सैंट्रो 25 हजार रुपये महंगी हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत मारुति वैगन आर और टाटा टियागो से कम

कार बाजार में सैंट्रो का मुकाबला, मारुति वैगन आर और टाटा टियागो से है। बावजूद इसके दामों में बढ़ोतरी होने के बाद भी सैंट्रो के कीमतें बाकी दोनों कारों के मुकाबले कम है। मारुति वैगन आर के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपये है, वहीं टाटा टियागो का बेस वेरियंट 4.44 लाख रुपये का है। जबकि वैगन आर के टॉप वेरियंट 5.44 लाख रुपये और सैंट्रो के टॉप वेरियंट की कीमत 5.5 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन

रिअर पार्किंग सेंसर्स नहीं

सैंट्रो के इरा एग्जीक्यूटिव वर्जन में बॉडी कलर बंपर, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एयर कंडीशनिंग सिस्टम, फ्रंट पावर सॉकेट और रिअर एसी वेंट्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इनमें एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर साइड एयरबैग आता है। हालांकि इसमें रिअर पार्किंग सेंसर्स नहीं मिलते।       
 

सैंट्रो में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन

इसके अलावा सैंट्रो के दूसरे वेरियंट्स में भी बदलाव किये गए हैं। मैग्ना सीएनजी वेरियंट में 2-डिन ऑडियो सिस्टम, स्पोर्ट्ज एएमटी में रिअर पार्किंग कैमरा, पैसेंजर साइड एयरबैग और लोड लिमिटर सीटबेल्ट्स के साथ फ्रंट प्री-टेंशनर्स का फीचर दिया है। सैंट्रो में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 69 पीएस की पावर देता है। जबकि सीएनजी के साथ यह 59 पीएस की पावर देता है।               
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed