फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki upcoming new car in festive season maruti suzuki celerio new model maruti suzuki celerio second generation maruti suzuki celerio 2020 model

त्यौहारी सीजन में आ रही है Maruti Suzuki की नई कार, मिलेगा दो पेट्रोल इंजन का विकल्प

Mon, 24 Aug 2020 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 07:55 PM IST
सार

  • नई सेलेरियो की भारत में टेस्टिंग लगातार जारी है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। तस्वीरों में यह हैचबैक कार पहले से अधिक बड़ी लग रही है। 
  • कंपनी ने नई सेलेरियो में दो इंजन का विकल्प देने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki upcoming new car in festive season maruti suzuki celerio new model maruti suzuki celerio second generation maruti suzuki celerio 2020 model
Maruti Celerio - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Celerio (सेलेरियो) का नया वर्जन लाने जा रही है। कंपनी इस साल त्यौहार के सीजन में अक्टूबर में Maruti Suzuki Celerio का सेकेंड जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉकडाउन लागू होने के बाद से बिक्री में नुकसान झेल रही विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों को त्यौहार के सीजन से उम्मीदें हैं। ऑटो निर्माताओं को विश्वास है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री में सुधार आ सकता है। 
विज्ञापन

सेलेरियो सेकेंड जेनेरेशन में होगा नया
रिपोर्ट के मुताबिक नई सेलेरियो मारुति हरटेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। नई Maruti Wagon R (मारुति वैगन आर) को भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुराने मॉडल की तुलना में नई सेलेरियो बड़ी होगी और इसका बड़ा व्हील बेस भी बड़ा होगा। बता दें कि यह सेलेरियो का फेसलिफ्ट मॉडल नहीं है बल्कि सेकेंड जेनेरेशन मॉडल है। नई कार में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। नई सेलेरियो की भारत में टेस्टिंग लगातार जारी है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। तस्वीरों में यह हैचबैक कार पहले से अधिक बड़ी लग रही है। टेस्ट मॉडल में अलॉय व्हील भी देखा गया है जो मारुति बलेनो से लिया गया है। यह अलॉय व्हील 19-इंच का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
कंपनी ने नई सेलेरियो में दो इंजन का विकल्प देने का निर्णय किया है। नई सेलेरियो को 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ में उतारा जा सकता है। मौजूदा मॉडल में सिर्फ 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई सेलेरियो कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। 
विज्ञापन

फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक नई सेलेरियो में नया इंटीरियर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। कार में एंड्राइड ऑटो और ऐप्पल कारप्लेको सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। 

सीएनजी वेरिएंट
मारुति सुजुकी ने हाल ही में सेलेरियो को सीएनजी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। मारुति ने अपने मिशन ग्रीन मिलियन के तहत यह कार लॉन्च की है। इस मिशन की घोषणा कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में की थी। कंपनी का अगले 2 साल में एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा ग्रीन वीकल्ज सेल करने की योजना है। सेलेरियो दो वेरिएंट में उतारी गई है। S-CNG वेरिंएंट की शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये है। VXi वेरिएंट की कीमत 5.60 लाख रुपये और VXi (O) वेरिएंट की कीमत 5.68 लाख रुपये है। फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए कंपनी ने Tour H2 वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 5.36 लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed