फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki sold Over 2 lakh BS6 compliant vehicles

Maruti Suzuki ने दो लाख से ज्यादा BS6 कारें बेच कर बनाया नया रिकॉर्ड

Sat, 05 Oct 2019 11:26 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 05 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki sold Over 2 lakh BS6 compliant vehicles
Maruti Alto 800

मारुति सुजुकी इंडिया ने 2 लाख से अधिक BS6 वाहनों की बिक्री कर दी है। कंपनी ने BS6 वाहनों  के लॉन्च के केवल छह महीनों में बिक्री का यह रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल में BS6 रेंज में ऑल्टो 800 और बलेनो को लॉन्च किया था। अगले साल अप्रैल से देश में सिर्फ BS6 वाहनों की ही बिक्री होगी, लेकिन मारुति सुजुकी ने एक साल पहले ही BS6 वाहनों की बिक्री शुरू करके यह रिकॉर्ड बना लिया है।

विज्ञापन

BS6 वाहनों की लम्बी लिस्ट

इस समय मारुति सुजुकी के पास ऑल्टो 800, बलेनो, वैगनआर (1.2L), स्विफ्ट, डिजायर, एर्टिगा और हाल ही में लॉन्च हुईं  एक्सएल 6 और एस-प्रेसो जैसी कारें शामिल हैं जो BS6 इंजन के साथ आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने ग्राहकों को कहा शुक्रिया

इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ, केनिची अयुकावा ने कहा, “हम उन ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारे BS6 रेंज के वाहनों का विकल्प चुना है। तय समय से पहले मास सेगमेंट में आठ BS6 कंप्लेंट वाले पेट्रोल वाहनों को पेश कर हम खुश हैं।

विज्ञापन

BS6 वाहनों से प्रदूषण पर लगेगी रोक

BS6 वाले पेट्रोल वाहनों से नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) उत्सर्जन में लगभग 25 फीसदी की भारी कमी आएगी। BS6 के पेट्रोल वाहन BS4 पेट्रोल पर भी चल सकते हैं। मारुति सुजुकी की बीएस 6 पेट्रोल कारों का BS4 फ्यूल के साथ बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है और कोई दिक्कत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed