{"_id":"60b62d676d1a4c269b502cb3","slug":"maruti-suzuki-sales-in-may-2021-maruti-suzuki-sales-figures-may-2021-amid-lockdown-and-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: मारुति सुजुकी की बिक्री में भारी गिरावट, अप्रैल के मुकाबले मई में 71 फीसदी घटी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना की मार: मारुति सुजुकी की बिक्री में भारी गिरावट, अप्रैल के मुकाबले मई में 71 फीसदी घटी
Tue, 01 Jun 2021 06:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:21 PM IST
सार
भारतीय ऑटो उद्योग को पिछले साल की तरह ही इस बार भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर से उद्योग जगत बुरी तरह प्रभावित हुई है। मारुति सुजुकी की कुल बिक्री अप्रैल की तुलना में मई में 71 फीसदी घट गई।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) की कुल बिक्री अप्रैल की तुलना में मई में 71 फीसदी घटकर 46,555 यूनिट्स रह गई। अप्रैल में कंपनी ने 1,59,691 वाहन बेचे थे। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने और लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहनों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर कंपनी की बिक्री पर पड़ा है।
भारतीय ऑटो उद्योग को पिछले साल की तरह ही इस बार भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर से उद्योग जगत बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अलावा वाहन कंपनी ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन को चिकित्सा इस्तेमाल के लिए स्थानांतरित करने को एक मई से 16 मई तक अपना उत्पादन भी बंद किया था। बता दें कि मई 2020 की तुलना इस साल मई के महीने से नहीं की जा सकती है. क्योंकि दोनों महीनों में उत्पादन में व्यवधान देखा गया। पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन मई के महीने से चरणबद्ध तरीके से कम किया जाना शुरू हुआ था।
लेकिन मई के महीने में महीने-दर-महीने के आधार पर खासी गिरावट आई है और इसकी पहले से आशंका जताई जा रही थी। कंपनी ने इस साल अप्रैल में घरेलू बाजार में 1,35,879 यूनिट और मार्च में 1,46,203 यूनिट्स की बिक्री की थी। सब-सेगमेंट में कॉम्पैक्ट वाहनों ने 20,343 यूनिट्स की बिक्री की। इस सब-सेगमेंट में वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस और बलेनो सहित अन्य वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि मई में डीलरों को उसकी आपूर्ति 75 फीसदी घटकर 35,293 यूनिट्स रह गई, जो इससे पिछले महीने 1,42,454 यूनिट्स रही थी।
महीने के दौरान कंपनी की मिनी कारों आल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 81 फीसदी घटकर 4,760 यूनिट्स रह गई। अप्रैल में यह आंकड़ा 25,041 यूनिट्स का रहा था।
कॉम्पैक्ट सेगमेंट में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 72 फीसदी घटकर 20,343 यूनिट्स रह गई, जो अप्रैल में 72,318 यूनिट्स रही थी।
मिड साइज सेडान सियाज की बिक्री घटकर 349 यूनिट्स रह गई। अप्रैल में यह 1,567 यूनिट्स रही थी।
कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा की बिक्री 75 फीसदी घटकर 6,355 यूनिट्स रह गई, जो एक महीने पहले 25,484 यूनिट्स रही थी। मई में कंपनी का निर्यात 35 फीसदी घटकर 11,262 यूनिट्स रह गया। अप्रैल में कंपनी ने 17,237 यूनिट्स वाहनों का निर्यात किया था।