फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   maruti suzuki new plant in haryana Maruti Suzuki to invest Rs 18,000 crore for new manufacturing plant in Haryana

Maruti Suzuki: मारुति 18000 करोड़ रुपये का निवेश कर हरियाणा में लगाएगी नया प्लांट, लेकिन सरकार की नई नीति से खुश नहीं

Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
सार

नया प्लांट गुरुग्राम स्थित मारुति की प्लांट की जगह लेगा क्योंकि कंपनी गुरुग्राम के प्लांट को किसी नजदीकी जगह पर शिफ्ट करना चाहती थी।

विज्ञापन
maruti suzuki new plant in haryana Maruti Suzuki to invest Rs 18,000 crore for new manufacturing plant in Haryana
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Maruti Suzuki New Plant in Haryana: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने हरियाणा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (विनिर्माण सुविधा) के लिए 18,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 7.5 से 10 लाख यूनिट होगी। नया प्लांट गुरुग्राम स्थित मारुति की प्लांट की जगह लेगा क्योंकि कंपनी गुरुग्राम के प्लांट को किसी नजदीकी जगह पर शिफ्ट करना चाहती थी।
विज्ञापन


मारुति का गुरुग्राम प्लांट, जो 300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, भीड़भाड़ और यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है क्योंकि यह रिहायशी इलाकों के पास स्थित है। यह देश में कंपनी का पहला प्लांट है जहां इसने 1983 में अपनी यात्रा शुरू की और अपने लाइनअप से पहला मॉडल - आइकॉनिक मारुति 800 को उतारा।
विज्ञापन


बीतते समय के साथ गुरुग्राम शहर का भी विकास होता गया, जिससे कारखाना अब एक हलचल भरे शहर में स्थित हो गया है, जिससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों को ले जाने वाले ट्रकों के लिए प्लांट के अंदर और बाहर जाना मुश्किल हो गया है। वास्तव में, प्लांट की वजह से पैदा होने वाली ट्रैफिक जाम स्थानीय निवासियों और अधिकारियों के लिए भी एक समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

maruti suzuki new plant in haryana Maruti Suzuki to invest Rs 18,000 crore for new manufacturing plant in Haryana
maruti suzuki plant (File) - फोटो : शाहनवाज आलम/अमर उजाला
गुरुग्राम प्लांट में मौजूदा समय में ऑल्टो और वैगनआर सहित कार निर्माता के विभिन्न लोकप्रिय मॉडल बनाए जाते हैं और इसकी अनुमानित वार्षिक क्षमता लगभग 7 लाख यूनिट है।

नई विनिर्माण सुविधा के बारे में मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि कंपनी ने अभी तक कारखाने के निर्माण पर काम शुरू करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि ऑटो निर्माता हरियाणा की नई नीति से बहुत खुश नहीं है, जिसमें व्यापार और कारखाने प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी नौकरी आरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने कहा, "वे मुद्दे अभी भी बने हुए हैं, उन्हें हल नहीं किया गया है, इसलिए वहां भी कुछ नहीं बदला है।" मारुति इस बारे में राज्य सरकार से बातचीत कर रही है। 

maruti suzuki new plant in haryana Maruti Suzuki to invest Rs 18,000 crore for new manufacturing plant in Haryana
ऑटोमोबाइल प्लांट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
हरियाणा में बनने वाले नए कारखाने और मौजूदा गुरुग्राम प्लांट के अलावा, मारुति सुजुकी का हरियाणा के मानेसर में एक और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। गुरुग्राम और मानेसर दोनों संयंत्रों की संयुक्त उत्पादन क्षमता लगभग 15.5 लाख यूनिट सालाना है।

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी Suzuki Motor Corp (सुजुकी मोटर कॉर्प) ने भी गुजरात में 7.5 लाख यूनिट की सालाना उत्पादन क्षमता के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया है। प्लांट ने इस साल अप्रैल में उत्पादन कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed