{"_id":"5b6bcb124f1c1bed5e8b7f1d","slug":"maruti-suzuki-launched-top-model-of-swift-with-automatic-gearbox","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट का टॉप मॉडल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
स्विफ्ट का टॉप मॉडल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
swift
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुज़ुकी ने आज भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। नई कार में हैचबैक के टॉप मॉडल में ऑटो गियर शिफ्ट एजीएस उपलब्ध कराया गया है। सुज़ुकी ने स्विफ्ट के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ एजीएस दिया है जो कार के जेडएक्सआई (ZXi) और (ZDi) जेडडीआई मॉडल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
कार के जेडएक्सआई की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 7.76 लाख रुपये और जेडडीआई की एक्सशोरूम कीमत 8.76 लाख रुपये रखी गई है।बता दें कि शुरुआत में कार के लॉन्चिंग के वक्त मारुति ने इस कार के ऑटो गियरबॉक्स को VZi, ZXi, VDi और ZDi मॉडल्स में उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
मारुति सुज़ुकी नई जनरेशन स्विफ्ट के टॉप मॉडल के एएमटी भी दिया गया है। मारुति सुज़ुकी इंडिया ने यही नीति अपनाकर इग्निस के टॉप मॉडल को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कुछ समय पहले लॉन्च किया था जो कार के बाकी 4 वेरियंट्स के कुछ महीने बाद लॉन्च की गई थी।
विज्ञापन
इससे कार कंपनियों को लंबे समय तक कार को ग्राहकों की नजर में बनाए रखने का भी मौका मिलता है। कंपनी की यह नई जेनरेशन स्विफ्ट नए हार्टटेक प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है और एकदम नई स्टाइल और डिजाइन के साथ मारुति सुज़ुकी ने कार को नए फीचर्स से लैस किया है।
इस नई स्विफ्ट कार में 1.2-लीटर K-सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 83 बीएचपी पॉवर और 113 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 1.3-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 74 बीएचपी पॉवर और 190 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।