फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki launched special edition of dezire

मारुति सुजुकी डिजायर का लांच हुआ स्पेशल एडिशन, शुरुआती कीमत 5.56 लाख

Tue, 14 Aug 2018 10:47 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki launched special edition of dezire
dezire

मारुति सुजुकी की नई डिजायर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। देश में फेस्टिव सीजन जैसे-जैसे पास आ रहा है। ऐसे में कंपनी अभी से इसकी तैयारी कर रही है। इसी के चलते मारुति सुजुकी ने डिजायर का स्पेशल एडिशन भारत में लांच कर दिया है। 

विज्ञापन


यह एडिशन कार की सिर्फ एंट्री लेवल ट्रिम एलएक्सआई और एलडीआई के साथ उपलब्ध कराया गया है। स्पेशल एडिशन डिजायर के पेट्रोल और डीजल मॉडल्स के बेस वेरियंट्स में उपलब्ध होगा और बात कीमत की करें तो डिजायर LXI (स्पेशल एडिशन) की कीमत 5.56 लाख रुपये और डीजल LDi (स्पेशल एडिशन) की एक्स शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये रखी गयी है। इन दोनों ही मॉडल्स में ज्यादा फीचर्स नहीं मिलते हैं। ऐसे में स्पेशल एडिशन के जरिये कंपनी ने इस कार में कुछ नए फीचर्स शामिल करके ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


फीचर्स के तौर पर डिजायर में अब ब्लूटूथ वाला म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। साथ ही रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और व्हील कवर्स भी दिए जाएंगे लेकिन एक खास बात यह भी है कि कंपनी ने स्पेशल एडिशन की कीमत को लगभग रेग्युलर वर्जन के बराबर ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82बीएचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है इसके अलावा डिजायर में 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन लगा है जो 74बीएचपी की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही मॉडल में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed