फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki launched Festive Edition of its Alto, Celerio and WagonR, know price and features

Maruti Suzuki Alto, Celerio और WagonR का फेस्टिव एडिशन लॉन्च, जानें आपके लिए क्या है इसमें खास?

Thu, 12 Nov 2020 07:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki launched Festive Edition of its Alto, Celerio and WagonR, know price and features
Maruti Suzuki Alto Festive Edition - फोटो : Maruti Suzuki

दिवाली से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( Maruti Suzuki India Limited) ने अपनी एंट्री-लेवल रेंज की गाड़ियों का फेस्टिव एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस त्योहारी सीजन कंपनी ने अपनी Alto, Celerio और WagonR जैसी हैचबैक कारों का फेस्टिव एडिशन लॉन्च किया है। इन नए वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ग्राहकों को नए एक्सेसरीज और नई स्टाइलिंग के साथ नए फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

 

Maruti Suzuki Alto Festive Edition किट में ग्राहकों को टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम के साथ 6-इंच का केनवूड स्पीकर्स, सिक्योरिटी सिस्टम, डुअल-टोन सीट कवर्स और स्टीयरिंग व्हील कवर मिलेंगे। फेस्टिव एडिशन किट वेरिएंट की कीमत ऑल्टो के स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 25,490 रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Celerio Festive Edition किट में ग्राहकों को सोनी डबल-डिन ऑडियो सिस्टम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टाइलिश सीट कवर्स, आकर्षक पीयानो ब्लैक बॉडी साइड मोल्डिंग और डिजाइनर मैट्स मिलेंगे। स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में इसकी कीमत 25,990 रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR Festive Edition किट में ग्राहकों को कॉस्मैटिक अपडेट्स मिलेंगे। इनमें फ्रंट और रियर बंपर प्रोटेक्टर्स, फ्रंट अपर ग्रिल क्रोम गार्निश, साइड स्कर्ट्स, स्टाइलिश थीम सीट कवर्स और इंटीरियर स्टाइलिंग किट्स शामिल हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में इसकी कीमत 25,990 रुपये ज्यादा है।

बता दें कि नए फेस्टिव किट एक तरह से एक्सेसरीज हैं, जिन्हें डीलर लेवल पर गाड़ी में फिट किया जाएगा। इसके अलावा कार की वारंटी पर इससे कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

इस त्योहारी सीजन Maruti Suzuki ने तोड़े रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अक्तूबर 2020 में कुल 172,862 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,44,277 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में मारुति की बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की Swift, Dzire, WagonR और Celerio जैसी कारों की पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले 26.6 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है। अक्तबर 2020 में इन कारों के 95,067 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 75,094 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, मिनी कारों की बात करें तो Alto और S-Presso की बिक्री में 0.3 फीसदी की फ्लैट गिरावट दर्ज की गई है। अक्तबर 2020 में इन कारों के 28,462 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 28,537 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

कंपनी की सेडान Ciaz की बिक्री में 40 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर में इसके 1422 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 2371 यूनिट्स बिके थे। 
 

यूटिलिटी वाहनों की बात करें मारुति सुजुकी Vitara Brezza हाईब्रिड, S-Cross , Ertiga और XL6 और वैन सेगमेंट में Eeco की परफॉर्मेंस अच्छी रही। पिछले साल के अक्तूबर महीने के मुकाबले इस अक्तूबर इनकी बिक्री 9.9 फीसदी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में इनके 25,396 बिके। जबकि, अक्तूबर 2019 में इनके 23,108 यूनिट्स बिके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed