फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Car Connected Mobile Technology for Swift Dzire Breeza Ertiga Know Price for Connectivity Device

Maruti Suzuki: कंपनी की इन कारों में मिलेगी अब एडवांस कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी, लगवाने के लिए खर्च करनी होगी ये रकम

Thu, 09 Sep 2021 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 Sep 2021 07:00 PM IST
सार

Maruti Suzuki Car Launch New Technology Connectivity Know Price : Suzuki Connect में कई फीचर दिए गए हैं, जिनमें सिक्योरिटी अलर्ट्स, ज्योफेंसिंग, व्हीकल स्टेटस रिपोर्ट, नेविगेट टू कार के अलावा लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, ड्राइविंग एनालिटिक्स रिपोर्ट, फंक्शनल अलर्ट्स और रोड साइड असिस्टेंट भी शामिल है। इस सिस्टम में कनेक्टेड फीचर्स को क्लाउड बेस्ड सर्वर्स से सेलुलर नेटवर्क के जरिए कनेक्ट किया जाएगा, इसमें ओवर द एयर अपडेट्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Connected Mobile Technology for Swift Dzire Breeza Ertiga Know Price for Connectivity Device
मारुति सुजुकी: Maruti Suzuki Swift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

इन दिनों तमाम वाहन निर्माता कंपनियों कनेक्टिंग फीचर वाली कारें पेश कर रही हैं। एमजी मोटर, किआ, ह्यूंदै, फोर्ड, महिंद्रा समेत तमाम कंपनियां कनेक्टेड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स अपनी गाड़ियों में दे रही हैं। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अब एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी दूसरी कारों में भी कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी के फीचर देने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा कारों के लिए Suzuki Connect नाम से नई सर्विस लॉन्च की है। इनमें इंट्रूज़न अलर्ट, एयरबैग डिप्लॉयमेंट, टो अवे अलर्ट आदि जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही, सिस्टम द्वारा दी जाने वाली ड्राइविंग रिपोर्ट का विश्लेषण करके माइलेज भी सुधार सकेंगे।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एडवांस इटेंलिजेंट टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी, सुजुकी कनेक्ट लॉन्च की है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे एसेसरीज के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इसे 11,900 रुपये में उतारा है, जिसे एरेना रेंज की कारों में लगाया जा सकता है। इस कीमत में तीन साल का डाटा सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। वहीं नेक्सा ग्राहकों के लिए सुजुकी कनेक्ट का सब्सक्रिप्शन केवल 2,299 रुपये में तीन साल और 999 रुपये में एक साल के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


सुजुकी कनेक्ट में कई फीचर दिए गए हैं, जिनमें सिक्योरिटी अलर्ट्स, ज्योफेंसिंग, व्हीकल स्टेटस रिपोर्ट, नेविगेट टू कार के अलावा लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, ड्राइविंग एनालिटिक्स रिपोर्ट, फंक्शनल अलर्ट्स और रोड साइड असिस्टेंट भी शामिल है। इस सिस्टम में कनेक्टेड फीचर्स को क्लाउड बेस्ड सर्वर्स से सेलुलर नेटवर्क के जरिए कनेक्ट किया जाएगा, इसमें ओवर द एयर अपडेट्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में लगी इस डिवाइस को Suzuki Connect Smartphone एप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक सुजुकी कनेक्ट सिस्टम, कंपनी के 2000 शहरों के 2800 शोरूम्स पर मारुति सुजुकी जेनुइन एसेसरीज के तौर पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को 2018 में लॉन्च किया था और अभी तक केवल मारुति की नेक्सा कारों के लिए उपलब्ध थी। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक, विपणन और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव, का कहना है, “आज की तकनीक-प्रेमी दुनिया में, जुड़े रहना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आश्वासन, सुरक्षा और शांति की भावना प्रदान करता है। सुजुकी कनेक्ट का लक्ष्य हमारे ग्राहकों को एक उन्नत और डिजिटल अनुभव प्रदान करके इस अंतर को पाटना है। इंटेलिजेंट टेलीमैटिक्स तकनीक पर बनी सुजुकी कनेक्ट का लक्ष्य अपनी उन्नत सुविधाओं के माध्यम से उपयोगकर्ता के अनुभवों को बढ़ाना है।

उन्होंने आगे कहा कि 50,000 से अधिक NEXA ग्राहकों ने अब तक इस सिस्टम की सराहना की है, और सिस्टम को विकसित करते समय लोगों की आवश्यकताओं को समझने के लिए एक व्यापक स्टडी की गई थी। इंट्रूज़न अलर्ट, एयरबैग डिप्लॉयमेंट, टो अवे अलर्ट आदि जैसी सुविधाओं को इसमें शामिल किया गया है। सिस्टम द्वारा दी जाने वाली ड्राइविंग रिपोर्ट से ड्राइवरों को अपने ड्राइविंग का विश्लेषण और सुधार करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, इस रिपोर्ट से ईंधन की खपत को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, निर्माता का दावा है कि सुजुकी कनेक्ट वाहन के अंदर एक खास जगह पर लगा होता है, जिसके साथ आसानी से छेड़छाड़ संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed