Maruti Suzuki की 10 कारें 5000 रुपये हुईं सस्ती, दिवाली से पहले ग्राहकों को मिला तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को दिवाली से पहले ही तोफहा दे दिया है। जी हां सरकार की तरफ से हाल ही में कॉरपोरेट टैक्स घटाए जाने के बाद कंपनी ने आज अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 5,000 रुपये (एक्स-शोरूम कीमत पर) कम करने का फैसला किया है।
इन लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें हुईं कम
मारुति सुजुकी ने ऑल्टो 800, ऑल्टो K10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेज़ा और एस-क्रॉस की कीमतों में फ्लैट 5000 हजार रुपये कम कर दिए हैं। नई कीमतें 25 सितंबर 2019 से पूरे देश में लागू होंगी।
बिक्री में होगा इजाफा
सरकार की तरफ से कॉरपोरेट टैक्स घटाए जाने के बाद मारुति सुजुकी ही पहली ऐसी कार निर्मता कंपनी है जिसने सबसे पहले गाड़ियों की कीमतों को घटाया है। कंपनी ने ऑटोमोबाइल उद्योग में मांग को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार की पहल का स्वागत किया है। और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। कंपनी के इस फैसले से उनकी गाड़ियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है ।