फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Ciaz diesel discontinued, only mild hybrid shvs BS6 petrol available

अब नहीं मिलेगा Maruti Ciaz में यह इंजन, मिलता था 27 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज!

Wed, 19 Feb 2020 11:31 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ciaz diesel discontinued, only mild hybrid shvs BS6 petrol available
Maruti Suzuki Ciaz 2020 - फोटो : Social Media

मारुति सुजुकी ने गुपचुप ही अपनी सेडान कार Maruti Ciaz का डीजल वेरियंट बंद कर दिया है. मिड-साइज सेडान कार सियाज अब केवल BS6 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। इस इंजन के साथ सुजुकी का SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। मारुति ने इन इंजन को इन-हाउस ही डेवलप किया है, जो 105 एचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा।

विज्ञापन

मिलते थे दो इंजन

इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा सियाज 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगी। वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला होगा। मारुति सुजुकी सियाज में दो डीजल इंजन, फिएट का 1.3 लीटर 4-सिलेंडर डीजल यूनिट और 1.5 लीटर 4–सिलेंडर इन-हाउस डेवलप यूनिट मिलती है। यह डीजल इंजन 27 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता था। ये दोनों ही इंजन BS4 उत्सर्जन मानक वाले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लागत में बढ़ोतरी

1.3 लीटर डीजल इंजन 74 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 95 एचपी की पावर और 225 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मारुतकि सुजुकी ने पिछले साल जून में ही एलान कर दिया था कि वह डीजल इंजन देना बंद कर देगी, क्योंकि उन्हें बीएस6 में अपग्रेड करने से लागत में बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन

कर सकती है अपग्रेड

वहीं कंपनी के सूत्रों का कहना है कि अगर डीजल इंजन की मांग बनी रहती है, तो भविष्य में वह 1.5 लीटर डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड कर सकती है। क्योंकि यह इंजन इन-हाउस डेवलप है।

सियाज का S वेरियंट

वहीं इंजन बंद होने से मारुति सुजुकी की एक्स-शोरूम कीमत 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख रुपये तक हो जाएगी। मारुति ने हाल ही में सियाज का S वेरियंट भी उतारा था, जिसमें 16-इंच अलॉय व्हील्स, ORVM कवर, ऑल ब्लैक केबिन के साथ बूट स्पॉयलर, बॉडी किट भी मिलेंगे। कंपनी की कोशिश सियाज को स्पोर्टी लुक देने की है। सियाज एस की एक्स-शोरूम कीमत 10.8 लाख रुपये रखी है।

बीएस6 इंजन का माइलेज 21.56 किमी प्रति लीटर

कंपनी अब सियाज में इन-हाऊस डेवलप 1.5 लीटर बीएस6 K15B पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 105 एचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 21.56 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। कंपनी यह इंजन अर्टिगा और XL6 में भी ऑफर कर रही है। साथ ही कंपनी जल्द ही S-Cross और Vitara Brezza को इसी पेट्रोल इंजन के साथ उतारेगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed