फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की कारें हुईं महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Tue, 19 Jan 2021 12:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 12:30 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक मारुति ने कहा है कि गाड़ियों की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में साल दर साल आधार पर 20.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी। 

विज्ञापन
maruti suzuki cars price hike news maruti suzuki car price increase 2021 maruti suzuki cars price in india 2021
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर में नए साल पर कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने की बात कही थी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि किन मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं। 
maruti suzuki cars price hike news maruti suzuki car price increase 2021 maruti suzuki cars price in india 2021
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी बढ़ी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक मारुति की कारें 34 हजार रुपये तक महंगी हो गई हैं। डीलरों के मुताबिक यह बढ़ोतरी सोमवार से लागू हो गई है। मारुति ने कहा है कि गाड़ियों की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में साल दर साल आधार पर 20.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी। दिसंबर 2019 में 1,33,296 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में दिसंबर 2020 में 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
maruti suzuki cars price hike news maruti suzuki car price increase 2021 maruti suzuki cars price in india 2021
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
घरेलू बाजार में मारुति की बिक्री 
भारतीय बाजार की बात करें तो दिसंबर 2020 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,22,784 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में मारुति की भारत में 14.6 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

दिसंबर 2020 में मारुति ने कुल 9,938 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की, जो दिसंबर 2019 की तुलना में 31.4 फीसदी ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki cars price hike news maruti suzuki car price increase 2021 maruti suzuki cars price in india 2021
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
सेगमेंट के आधार पर कितनी बिक्री
मिनी कारों की बात करें तो Alto और S-Presso की बिक्री में 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर 2020 में इन कारों के 24,927 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की Swift, Dzire, WagonR, Ignis, Baleno और Celerio जैसी कारों की पिछले साल के दिसंबर महीने के मुकाबले 18.2 फीसदी बिक्री बढ़ी है। दिसंबर 2020 में इन कारों के 77,641 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
वहीं एंट्री लेवल और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बढ़ोतरी से अलग सेडान सेगमेंट में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में Ciaz की बिक्री में 28.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में इसके 1,270 यूनिट्स की बिक्री हुई। दिसंबर 2019 में इसके 1,786 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
विज्ञापन
maruti suzuki cars price hike news maruti suzuki car price increase 2021 maruti suzuki cars price in india 2021
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala
यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री
यूटिलिटी वाहनों की बात करें मारुति सुजुकी Gypsy, Ertiga, Vitara Brezza, XL6 और S-Cross की परफॉर्मेंस अच्छी रही। दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में इनकी बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। दिसंबर 2020 में इनके 25,701 यूनिट्स बिके। वहीं, दिसंबर 2019 में इनके 23,808 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed