फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारें, जानें Tata Nexon EV क्यों है नंबर वन

Tue, 19 Jan 2021 11:54 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
electric cars in india tata nexon electric suv price in india and full specifications tata motors tata nexon ev sales in india know about tata nexon ev battery range top speed power electric vehicles in india
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार बड़ा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों की वजह से लोग वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) 2020 में बिक्री के मामले में भारत की नंबर वन इलेक्ट्रिक व्हीकल रही। कैलेंडर वर्ष के दौरान Tata Motors ने Nexon EV की 2,602 यूनिट बेचीं। ईवी की कुल बिक्री 4,137 यूनिट्स थी। जिसका मतलब है कि नेक्सन ईवी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 63 फीसदी रही। टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 28 जनवरी 2020 को अपनी इलेक्ट्रिक कार नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था। आखिर इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा नेक्सन ईवी नंबर वन पर कैसे बनी हुई है। आइए डालते हैं टाटा नेक्सन ईवी की खासियतें। 
electric cars in india tata nexon electric suv price in india and full specifications tata motors tata nexon ev sales in india know about tata nexon ev battery range top speed power electric vehicles in india
Tata Nexon EV vs Hyundai Kona Vs MG ZS EV - फोटो : Amar Ujala
बीते साल 2020 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री के आकड़ों पर नजर डालें तो एमजी मोटर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) दूसरे नंबर पर रही। एमजी जेडएस ईवी की 1,243 कारों की बिक्री की और उसकी बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 30 फीसदी थी। वहीं Hyundai (ह्यूंदै) ने कोना इलेक्ट्रिक की 183 कारें बेचीं। चौथे नंबर पर रही टाटा मोटर्स की ही एक अन्य इलेक्ट्रिक कार Tigor EV (टिगोर ईवी) जिसकी 100 कारों की बिक्री हुई। और पांचवे नंबर पर रही Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) जिसकी सिर्फ 9 यूनिट्स ही बिक पाई। 
electric cars in india tata nexon electric suv price in india and full specifications tata motors tata nexon ev sales in india know about tata nexon ev battery range top speed power electric vehicles in india
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
रेंज 
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित  लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric cars in india tata nexon electric suv price in india and full specifications tata motors tata nexon ev sales in india know about tata nexon ev battery range top speed power electric vehicles in india
Tata Nexon EV India - फोटो : For Representation Only
रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
electric cars in india tata nexon electric suv price in india and full specifications tata motors tata nexon ev sales in india know about tata nexon ev battery range top speed power electric vehicles in india
Tata Nexon EV charge - फोटो : Tata Motors
बैटरी पर इतनी वारंटी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed