फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki baleno rs discontinued massive discount 1 lakh on remaining stock

Maruti Baleno RS पर मिल रहा है एक लाख का डिस्काउंट, दिवाली से पहले ग्राहकों को दिया तोहफा

Sat, 28 Sep 2019 10:44 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 28 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki baleno rs discontinued massive discount 1 lakh on remaining stock
Maruti Suzuki BALENO RS - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरूवार को अपनी गाड़ियों पर पांच हजार रुपये की कटौती की थी। और अब कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Baleno RS पर पूरे एक लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट दे दिया है। मारुति सुजुकी के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

क्यों मिल रहा है एक लाख रुपये का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी इंडिया ने Baleno RS को 2017 में लॉन्च किया था। यह रेगुलर Baleno का स्पोर्ट्स वर्जन है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से  Baleno RS की एक भी यूनिट का प्रोडक्टशन नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सा डीलरशिप अभी Baleno RS के अनसोल्ड स्टॉक पर एक लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

बात इंजन की करें तो Baleno RS में 1 लीटर, 3 सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 101 hp की पावर और 150 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। यह अपने स्टैंडर्ड वर्जन से करीब 1.30 लाख रुपये ज्यादा महंगी है। Baleno RS कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब लिस्टेड नहीं है, ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी ने इसे बंद कर दिया है, जबकि मारुति सुजुकी ने इस इस खबर को गलत बताया है। अगर आप   Baleno RS को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एकदम सही समय होगा आपके लिए । कार में स्पेस और फीचर्स काफी अच्छे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed