{"_id":"5be7e4e4bdec22697879c7b3","slug":"maruti-suzuki-7-seater-wagonr-spied-in-india-know-more-about-this-family-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 सीटर WagonR बाजार में जल्द देगी दस्तक,तस्वीरें हुई लीक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
7 सीटर WagonR बाजार में जल्द देगी दस्तक,तस्वीरें हुई लीक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
7 seater wagonr
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को पहले ही 7 सीटर में लांच करने की घोषणा कर दी थी। सुजुकी ने साल 2013 में सबसे पहले इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो के दौरान 7-सीटर कॉन्सेप्ट WagonR की झलक पेश की थी। बता दें, यह सात सीटर वैगनआर जापान की मार्केट में Suzuki Solio के नाम से उपलब्ध है।
फिलहाल भारत में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ जानकारियां सामने आ गई हैं। कार को गुरुग्राम में कंपनी के प्लांट के पास देखा गया है। जिसमें इसका नाम G483 दिखाई पड़ा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस कार को HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लैटफॉर्म कार को बेहतर माइलेज और सेफ्टी देने में अव्वल है।
नई मारूति वैगन आर 7 सीटर में कंपनी 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दे सकती है। जो कि 84बीएचपी की पावर और 115एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस कार के 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) दोनों वर्जन मार्केट में उतारे जाएंगे।

solio
जापान में बिक रही कार Solio की बात करें तो यह वहां सोलियो वाइट, रेड, ग्रे, सिल्वर, ब्लू, बेज और ब्राउन कलर में मिलती है। जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर,एयूएक्स और यूएसबी,ब्लूटूथ के साथ 2 डिन ऑडियो सिस्टम,टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें सेफ्टी के तौर पर ड्यूल एयरबैग्स,एबीएस, ईबीडी आदि भी मिलते हैं।
अभी तक इस कार की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि भारत में इस कार की लॉन्चिंग 2018 के अंतिम या 2019 के शुरुआती महीनों में उतारा जा सकता है। कार की कीमत की बात करें तो यह भारत में 5 से 7 लाख के बीच की रेंज में आ सकती है।