फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Baleno-based premium hatchback toyota glanza pre-booking started just before launch

Toyota Glanza की प्री-बुकिंग हुई शुरू, 6 जून को होनी है लांच, जानें बुकिंग अमाउंट के बारे में

Thu, 30 May 2019 01:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 May 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Maruti Baleno-based premium hatchback toyota glanza pre-booking started just before launch
Toyota Glanza 2019 india - फोटो : Team-BHP

प्रीमियम हैचबैक मारुति बलेनो के रीबैज वर्जन टोयोटा ग्लैंजा की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्लैंजा की लांचिंग 6 जून को होनी है। लेकिन टोयोटा की कुछ डीलरशिप्स ने पहले ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

10 हजार रुपये में प्री-बुकिंग

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में टोयोटा की कुछ डीलरशिप्स ने प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। मात्र 10 हजार रुपये देकर ग्लैंजा की प्री-बुकिंग कराई जा सकती है। डीलर इस अमाउंट के बदले में टोकन पेश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

G और V वेरियंट में लांच

ग्लैंजा को दो G और V वेरियंट में लांच किया जाएगा। इनमें G वेरियंट लाइनअप में सबसे लोअर होगा, जबकि V वेरियंट सबसे टॉप पर होगा। G वेरियंट असल में बलेनो के जेटा ट्रिम पर बेस्ड है, वहीं V वेरियंट बलेनो के अल्फा वेरियिंट पर बेस्ड होगा, जो कि बलेनो का टॉप वेरियंट है। ग्लैंजा के केवल 4 वर्जन G, G CVT, V और V CVT ही लांच होंगे, जो कि गियरबॉक्स पर बेस्ड होंगे।
 

विज्ञापन

ये होंगे फीचर

टोयोटा ग्लैंजा की बात करें तो यह बिल्कुल बलेनो जैसी ही है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी, नेविगेशन और वॉयस कमांड्स, प्रीसीजन कट डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रिअप पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। वहीं G और V वेरियंट में भी कई अलग फीचर मिलेंगे। V वेरियंट में यूवी कट ग्लासेज मिलेंगे, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप्स, लेडर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, फॉलो मी फीचर के साथ ऑटो हेडलाइट और रिवर्स कैमरा फीचर मिलेगा।  
 

ग्लैंजा की कीमत बलेनो से ज्यादा

कीमतों की बात करें, तो ग्लैंजा की कीमत बलेनो से ज्यादा होगी, ऐसा इसलिए ताकि बलेनो की बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़े। टोयोटा को उम्मीद है कि हर महीने ग्लैंजा की 2 हजार यूनिट बेच सकेगी।
 

K12C इंजन में डुअल बैटरी माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम

Maruti Baleno-based premium hatchback toyota glanza pre-booking started just before launch
toyota glanza REd

ग्लैंजा में 1.2 लीटर K12B का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं ग्लैंजा में दूसरा इंजन भी आएगा, जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.2 लीटर K12C डुअलजेट पावरट्रेन वाला होगा। यह इंजन 90 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। K12C इंजन में डुअल बैटरी माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। खास बात यह होगी कि ये दोनों ही इंजन बीएस-6 मानक वाले होंगे।
 

हाइब्रिड इंजन बेस G वेरियंट में

ग्लैंजा का 1.2 लीटर का डुअल जेट हाइब्रिड इंजन बेस G वेरियंट में होगा और केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा G वेरियंट में सीवीटी बॉक्स भी मिलेगा, लेकिन यह K12B इंजन में हाइब्रिड नहीं मिलेगा। V वेरियंट की बात करें, तो इसमें K12B इंजन और यह मैनुअल और सीवीटी साथ आएगा।  
 

G MT (हाइब्रिड) वेरियंट इंजन का माइलेज 23.87 किमी प्रति लीटर

टोयोटा ग्लैंजा के माइलेज की बात करें, तो V मैनुअल ट्रांसमिशन इंजन 21.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, जबकि G MT (हाइब्रिड) वेरियंट इंजन 23.87 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं G CVT/V CVT वेरियंट 19.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज देंगे।             
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed