बंगाल में लॉन्च हुई "Pink Cab" सर्विस, 10 महिला ड्राइवरों को सौंपी कार की चाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन के रूप में शहर में 'पिंक कैब्स' की शुरुआत की है। महिलाओं के लिए यह सफेद और गुलाबी कारें ऐप के द्वारा चलाई जाएंगी। पिंक कैब्स की 10 महिला ड्राइवरों को कार की चाबी सौंपते हुए,ममता बनर्जी ने कहा, "यह कदम महिलाओं को सशक्त करने के लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार महिला ड्राइवरों के लिए सब्सिडी को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करेगी। बता दें, गतीधारा परिवहन विभाग की एक स्वरोजगार योजना है जो युवाओं को छोटे वाहन खरीदने और उन्हें आजीविका कमाने के लिए प्रोत्साहित करती है। जिसके तहत यह सब्सिडी दी जाती है।
बनर्जी ने कहा कि अब तक इस योजना के तहत कुल 36,000 युवाओं को गतीधारा योजना के तहत सब्सिडी मिली है। उन्होंने कहा कि 1000 पिंक कैब शहर की सड़कों पर उतरेंगी। कार्यक्रम में मौजूद परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पिंक कैब से यात्रियों को एक सुरक्षित वातावरण मिलेगा। कार की चाबी हासिल करने वाली 10 महिलाएं उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले हावड़ा की निवासी थी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 80 में से 20 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई, जो शहर के विभिन्न मार्गों पर चलेंगी। बनर्जी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में 2100 नई बसें शुरू की गई हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस साल मई तक शेष 60 बसों को चालू कर दिया जाएगा। इन बसों की चार्जिंग के लिए पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के विभिन्न डिपो में 17 चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।