फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra xuv900 suv coupe mahindra xuv aero to be called mahindra xuv900 suv launch date in india xuv 900 coupe

XUV900: महिंद्रा की पहली एसयूवी-कूपे, जानें क्या खास होगा इस कार में और कब होगी लॉन्च

Tue, 11 May 2021 03:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 May 2021 03:07 PM IST
सार

महिंद्रा की नई रणनीति के तहत कंपनी SUV-Coupe (एसयूवी-कूपे) स्टाइल वाहन लॉन्च करेगी, जिसका नाम XUV900 होगा। यह किसी भारतीय निर्माता द्वारा बनाई जाने वाली अपनी तरह की पहली कार है।

विज्ञापन
mahindra xuv900 suv coupe mahindra xuv aero to be called mahindra xuv900 suv launch date in india xuv 900 coupe
Mahindra XUV Aero Concept - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra greenlights XUV0 900 SUV: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) एसयूवी पर नए सिरे से काम कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए एमडी अनीश शाह ने खुलासा किया कि कंपनी मुख्य रूप से अपने मुख्य उत्पादों जैसे कि ट्रू-ब्लू एसयूवी पर ध्यान केंद्रित करेगी। जिसके बाद ब्रांड ने अपने आनेवाले मॉडलों पर काम करना शुरू कर दिया है। महिंद्रा की नई रणनीति के तहत कंपनी SUV-Coupe (एसयूवी-कूपे) स्टाइल वाहन लॉन्च करेगी, जिसका नाम XUV900 होगा। 
विज्ञापन

एसयूवी-कूपे को हरी झंडी

mahindra xuv900 suv coupe mahindra xuv aero to be called mahindra xuv900 suv launch date in india xuv 900 coupe
Mahindra XUV Aero Concept - फोटो : Mahindra
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिंद्रा के सूत्रों ने खुलासा किया है कि ब्रांड ने एसयूवी-कूपे को हरी झंडी दे दी है। यह किसी भारतीय निर्माता द्वारा बनाई जाने वाली अपनी तरह की पहली कार है। कंपनी ने इस कार का कोडनेम W620 रखा है। महिंद्रा ने 2016 में ऑटो एक्सपो में XUV500 पर आधारित एसयूवी-कूपे डिजाइन को पेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

XUV900 एसयूवी-कूपे क्यों ला रही है महिंद्रा

महिंद्रा इस समय भारतीय बाजार में एक बढ़िया स्थिति में है। कंपनी की न्यू जेनरेशन थार एसयूवी जबरदस्त हिट रही है। महिंद्रा ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में ऑल-न्यू XUV700 एसयूवी को लॉन्च करेगी। कंपनी के लाइन-अप में यह XUV500 के ऊपर होगी। इसके अलावा महिंद्रा ऑल-न्यू स्कॉर्पियो को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। 

नई थार एसयूवी की लोकप्रियता के साथ, महिंद्रा ने माना होगा कि ज्यादातर भारतीय ग्राहक एसयूवी से प्यार करते हैं और इसलिए XUV900 भी कामयाब हो सकती है। यह एक काफी स्टाइलिश और फ्यूचर लुक वाली कार होगी। अभी इस एसयूवी के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन आनेवाली XUV900 एसयूवी-कूपे XUV700 में इस्तेमाल किए जा रहे नए प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। 
विज्ञापन

कैसी होगी डिजाइन

एसयूवी-कूपे के कॉन्सेप्ट को पहली बार बीएमडब्ल्यू ने अपनी कार X6 के साथ पेश किया था। इसकी स्पोर्टी लुक के साथ कुछ व्यावहारिकता भी है। XUV900 कार को XUV700 का 4-डोर कूपे वर्जन होने की उम्मीद है। कॉन्सेप्ट XUV Aero वर्जन में सुसाइड-डोर जैसे हाई-एंड फीचर दिए गए थे। लेकिन प्रॉडक्शन वर्जन में इसके मिलने की संभावना नहीं है।

हालांकि, इस कार में फ्रेमलेस डोर डिजाइन जैसे कुछ हाई-एंड फीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं। XUV900 एक 5-डोर व्हीकल होगा जिसमें चार दरवाजे होंगे। इसका केबिन और इंटीरियर XUV700 के जैसा हो सकता है। लेकिन XUV900 को कुछ अलग और महंगा दिखाने के लिए इसमें कुछ ज्यादा बदलाव किए जा सकते हैं। 

इंजन और पावर

XUV900 के इंजन ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ब्रांड में अब इंजनों की mStallion सीरीज के साथ एक मजबूत इंजन लाइन-अप है। इसके अलावा नए mHawk सीरीज इंजन भी उत्पादन लाइन के लिए तैयार है। ऐसे में महिंद्रा नई XUV900 में 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। इस इंजन के साथ कई ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। 

कब होगी लॉन्च

हालांकि नई XUV900 एसयूवी के लॉन्च में अभी समय लगेगा। इस वाहन को विकसित करने में करीब तीन साल लग सकते हैं। Mahindra XUV900 बाजार में कंपनी का फ्लैगशिप उत्पाद होगा। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा भी इसी तरह की एसयूवी-कूपे को लॉन्च करने के विकल्पों पर विचार कर रही थी, लेकिन कंपनी ने उन योजनाओं को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed