{"_id":"5f22c6f48ebc3e6909356855","slug":"mahindra-mojo-300-abs-bs6-launched-in-india-know-price-features-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS6 Mahindra Mojo 300 ABS लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BS6 Mahindra Mojo 300 ABS लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 30 Jul 2020 06:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:41 PM IST
सार
- नई महिंद्रा मोजो 300 में बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 295cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है।
- BS6 महिंद्रा मोजो 300 चार नए कलर ऑप्शन के साथ आई है।
विज्ञापन
Mahindra Mojo 300 BS6
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra (महिंद्रा) टूव्हीलर्स ने अपनी नई 2020 Mahindra Mojo 300 ABS (महिंद्रा मोजो 300 एबीएस) बाइक की कई तस्वीरों का टीजर जारी करने के बाद इसे नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। BS6 Mahindra Mojo 300 ABS की कीमत 1,99,900 लाख रुपये है। पुराने BS4 वर्जन की तुलना में नए BS6 मोजो बाइक की कीमत में लगभग 4,500 रुपये का इजाफा किया गया है। कंपनी ने अपनी नई बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। BS6 Mahindra Mojo 300 ABS मोटरसाइकिल को महिंद्रा की डीलरशिप पर 5000 रुपये में बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
कलर ऑप्शन के मुताबिक कीमत
BS6 महिंद्रा मोजो 300 चार नए कलर ऑप्शन के साथ आई है। मोजो 300 बीएस6 का बेस मॉडल ब्लैक पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये है। वहीं गार्नेट ब्लैक पेंट स्कीम की कीमत थोड़ी अधिक रखी गई है जो 2.06 लाख रुपये है, वहीं दूसरी तरफ रूबी रेड और रेड एजेट कलर स्कीम वाली बाइक की कीमत 2.11 लाख रुपये है। सभी कीमत एक्स-शोरूम हैं।

स्टाइल
बाइक में पहले वाले माचो लुक और स्टाइल को बरकरार रखा गया है। जिसमें एक बड़ा ड्यूल-पॉड हेडलैंप, चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। लंबे और फैले हुए हैंडलबार यूनिट, सिंगल सीट और मिड-सेट फुटपेग के साथ, मोजो 300 अपने आरामदायक, विशिष्ट स्पोर्ट टूरिंग पैकेज को आगे बढ़ा रहा है।

इंजन
नई महिंद्रा मोजो 300 में बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 295cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,300 rpm पर 25.35 PS का पावर और 6,000 rpm पर 25.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बीएस4 वर्जन की तुलना में बीएस6 इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट थोड़ा कम हो गया है। बीएस4 वर्जन में यह इंजन 7,500 rpm पर 26 PS का पावर और 5,500 rpm पर 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
महिंद्रा की इस बाइक में पहले की तरह टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन दिए गए हैं। फ्रंट में 320 mm और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक हैं। बाइक ड्यूल चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। नई मोजो 300 की सीट हाइट 815mm और वजन 186.2 किलोग्राम है और इसमें 21 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है।

मुकाबला
नई Mojo 300 BS6 का भारतीय बाजार में मुकाबला Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनर 400) जैसी बाइक से होगा।