फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra introduces subscription-based vehicle service for retail buyers

महज 19,720 रुपये देकर घर ले जाएं Mahindra की कोई भी SUV, जानें क्या है ऑफर

Sat, 14 Sep 2019 08:23 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 14 Sep 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Mahindra introduces subscription-based vehicle service for retail buyers
Mahindra subscription based vehicle service - फोटो : Social

देश में ऑटो सेक्टर छाई मंदी की वजह से  कार कंपनियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पिछले 10 महीने से यह सिलसिला चल रहा है। मंदी से निपटने के लिए कार कंपनियां नए-नए ऑफर और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। ऐसे में देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस भारत में शुरू की है। आइये जानते हैं इस सर्विस के बारे में और साथ समझते हैं कि यह किस तरह ग्राहकों को फायदा देगी । 

विज्ञापन

हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा की कोई भी गाड़ी

इस सर्विस के तहत आप हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा की कोई भी गाड़ी अपने घर ले जा सकते हैं। सबसे पहले यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में शुरू होगी। जो भी ग्राहक इस सर्विस को लेगा वो  महिंद्रा की KUV100, XUV500, XUV300, Scorpio, TUV300, Marazzo या Alturas G4 को घर ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 से अधिक मॉडल्स चुन सकते हैं

ग्राहक, वेबसाइट पर जाकर महिंद्रा के 6 से अधिक मॉडल्स में से चुनाव कर सकते हैं। ग्राहक महिंद्रा की कार का सब्सक्रिप्शन ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए mahindrasyouv.com/mahindra-subscription या revv.co.in/mahindra-subscription पर जाएं। सब्सक्रिप्शन ऑफर  हेतु अपनी पात्रता की पुष्टि करने हेतु कुछ व्यक्तिगत जानकारी देने के बाद, ग्राहक को उनके द्वारा चुने गये मॉडल और चयनित की गई प्रयोग अवधि के आधार पर प्रतिदेय राशि का भुगतान करना होगा। फिर, कंपनी द्वारा गाड़ी के लिए आर्डर किया जायेगा। सामान्य तौर पर, गाड़ी को एक महीने के भीतर डिलिवर कर दिया जाता है, और डिलिवरी से पहले, ग्राहक को पहले महीने के शुल्क का भुगतान अग्रिम रूप से करना होगा। बाद में, उन्हें सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान प्रत्येक महीने इस शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

इस कंपनी के साथ मिलकर शुरू

महिंद्रा ने Revv कंपनी के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल से ग्राहक बिना किसी शुरूआती डाउनपेमेंट के आसानी से अपनी गाड़ी ले सकते हैं और समय पर अपने मॉडल्स अपग्रेड कर सकते हैं। दरअसल, सब्सक्रिप्शन अवधि के समाप्त हो जाने पर, ग्राहक द्वारा गाड़ी की बिना बिक्री किये कंपनी को गाड़ी लौटाई जा सकती है और नई गाड़ी ली जा सकती है। इस सर्विस के तहत महिंद्रा की नई कार को 1-4 साल तक के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर आपको कार लौटानी होगी, यानी आप इसे बेच नहीं सकते हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed