फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Bolero: स्कॉर्पियो और थार से ज्यादा है महिंद्रा की इस SUV का क्रेज, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 14 Mar 2023 02:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 14 Mar 2023 02:54 PM IST
सार

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई एसयूवी को पेश किया जाता है। लेकिन कंपनी की एक एसयूवी ऐसी है जिसे स्कॉर्पियो से भी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह कौन सी एसयूवी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra bolero sells more than scorpio in suv segment, know price and feature details
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra

एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 और थार जैसी दमदार एसयूवी को ऑफर किया जाता है। लेकिन एक एसूयवी ऐसी है जो इन सभी पर भारी पड़ती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की ओर से कौन सी एसयूवी ऑफर की जाती है जो बिक्री के मामले में स्कॉर्पियो से भी बेहतर प्रदर्शन करती है।

कौन सी एसयूवी

mahindra bolero sells more than scorpio in suv segment, know price and feature details
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
फरवरी 2023 के दौरान एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। महिंद्रा की ओर से इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहन पेश किए जाते हैं। लेकिन बिक्री के मामले में स्कॉर्पियो और थार जैसी एसयूवी को पछाड़ते हुए कंपनी की बोलेरो सबसे ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनी।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

कितनी हुई बिक्री

mahindra bolero sells more than scorpio in suv segment, know price and feature details
For Reference Only - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से आने वाली बोलेरो की फरवरी में कुल 9782 यूनिट्स की बिक्री हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 11 फीसदी के करीब की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बाद भी स्कॉर्पियो से ज्यादा लोगों ने इस एसयूवी को खरीदा।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो और थार की बिक्री

mahindra bolero sells more than scorpio in suv segment, know price and feature details
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक स्कॉर्पियो की कुल 6950 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि थार की कुल 5004 यूनिट्स की बिक्री फरवरी में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर स्कॉर्पियो एन की बिक्री में 166 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फरवरी 2022 के दौरान इसकी कुल 2610 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि थार की फरवरी 2022 के दौरान कुल 5072 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

कितनी है दमदार

mahindra bolero sells more than scorpio in suv segment, know price and feature details
महिंद्रा बोलेरो 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी बोलेरो को क्लासिक और नियो जैसे वैरिएंट्स में ऑफर करती है। क्लासिक में कंपनी एमहॉक75 डीजल इंजन देती है जिससे 55.9 किलोवॉट की पावर के साथ 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें माइक्रो हाइब्रिड का फीचर भी दिया जाता है जिससे एसयूवी का एवरेज बढ़ता है।

बोलेरो नियो में कंपनी की ओर से एमहॉक 100 इंजन दिया जाता है जिससे 73.5 किलोवॉट की पावर के साथ 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें कंपनी मल्टी टैरेन तकनीक को भी देती है। नियो को स्कॉर्पियो की थर्ड जनरेशन चेसिस पर बनाया गया है जिससे यह काफी मजबूत एसयूवी बन जाती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed