अब हर किसान के घर होगा महिंद्रा का यह ट्रैक्टर, जानें क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा छोटे किसानों के लिए अब सौगात लेकर आने की तैयारी में है। महिंद्रा बहुत जल्द ऐसा ट्रैक्टर लाने की तैयारी कर रही है। जिसकी कीमत 2 लाख से भी कम होगी। हम इसे मिनी ट्रैक्टर कहकर संबोधित कर सकते हैं।
आपको बता दें,यह पहली बार नहीं है जब महिंद्रा कुछ नया करने जा रही है इससे पहले कंपनी ने युवराज का प्रयोग किया था। जो कि कामयाब नहीं रहा। भारत में लगभग 90 प्रतिशत छोटे किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम की जमीन है
भारत में ऐसे बहुत से किसान हैं जो पैसे देकर जुताई करवाते हैं। महिंद्रा इस ट्रैक्टर के माध्यम से ऐसे ही किसानों को आकर्षित करना चाहता है। फिलहाल भारत में मौजूद ट्रैक्टर की कीमत लगभग 4 लाख तक होती है। ट्रैक्टर के जुताई के अलावा भी कई काम होते हैं जिनमें खाद ढ़ोना, ट्रॉली में सामान ढ़ोना,आदि हैं
महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने अपने बयान कहा कि कंपनी का मकसद उन किसानों को कार्यक्षमता वाला ट्रैक्टर प्रदान करना था जो बाजार में मौजूद महंगी मशीन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इस ट्रैक्टर से 5 एकड़ से कम की खेती करने वाले किसान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें, देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी बाइक का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जो बिना पेट्रोल-डीजल के चलती है। इस बाइक की तारीफ करते हुए मंहिद्रा ने कहा है कि इस तरह की बाइक में एक बहुत बड़ा कारोबारी अवसर है।
दरअसल, यह बाइक सौर ऊर्जा से चलती है और इसके लिए सोलर पैनल बाइक में लगे हुए हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है वह टीवी9 का है। इस सोलर बाइक को नवसारी के एक युवक ने बनाया है। इस बाइक को चलाने के लिए किसी तरह के ईंधन की जरुरत नहीं पड़ती है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'वैश्विक जलवायु कार्रवाई समिट 2018 के उपाध्यक्ष के तौर पर मेरा संदेश यह है कि सस्टैनबिलिटी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक अवसर है। इसलिए मुझे यह वीडियो पाकर खुशी हुई। यह वीडियो बताता है कि कैसे भारत के छोटे उद्यमी और इनोवेटर्स उन शुरुआती लोगों में हैं, जो इस अवसर का फायदा उठाएंगे। दुनिया देखो इसे।'
बाइक को सिविल इंजीनियर जिगर पटेल ने बनाया है। इस बाइक की पिछली सीट और हैंडल के आगे एक सोलर पैनल लगा हुआ है। यदि सूर्य की साफ रोशनी मिले तो बाइक 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसकी खासियत यह है कि बाइक बिलकुल भी शोर नहीं करती है और बिना किसी खर्च के आपको जहां जाना है वहां तक पहुंचा देती है।